फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bike collides on Agra-Lucknow Expressway, one migrant dies, three serious

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइकों की भिड़ंत, एक प्रवासी की मौत, तीन गंभीर

Sat, 13 Jun 2020 01:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 13 Jun 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Bike collides on Agra-Lucknow Expressway, one migrant dies, three serious
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर तिर्वा क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक प्रवासी की मौत हो गई। उसका साथी घायल है। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बाद में हालत गंभीर देख दो को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बिहार के महुआ थाना क्षेत्र के छलवारा गांव निवासी संतोष कुमार (36) पुत्र ब्रह्मदेव, संजय पुत्र जगत नरायन दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते थे। कोरोना महामारी के दौरान काम बंद हो गया। वह लोग दिल्ली में ही बने रहे। अचानक दिल्ली में कोरोना मरीजों का ग्राफ बढ़ता देख दोनों लोग अपने घर जाने के लिए बाइक से निकल पड़े।
विज्ञापन


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए बाइक सवार बिहार जा रहे थे। शुक्रवार रात करीब 12 बजे वह ठठिया थाना क्षेत्र के सत्तार गांव के समीप एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। एक्सप्रेस वे पर एक टैंपो खड़ा था, जिसमें ईधन समाप्त हो चुका था। टैंपो चालक की मदद के लिए दोनों बाइक सवार खड़े हो गए ओर टैंपो को बाइक से बांध कर ले जाने के लिए तैयारी में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रहे बुलेट सवार मोहन गार्डन उत्तम नगर नई दिल्ली निवासी माधव जी राय पुत्र शशिकांत, नवीन पुत्र राधाकृष्ण ने बाइक लेकर खड़े दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए।


मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को मेडिकल कॉलेज ले आई। डाक्टरों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल बुलेट सवार नई दिल्ली के निवासियों की हालत गंभीर देख उन्हें कानपुर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल संजय का इलाज तिर्वा में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed