फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Big talk in the case of sexual abuse of children

चित्रकूट: बच्चों ने कहा- पबजी गेम खिलाकर अवर अभियंता करता था गंदा काम, सीबीआई की पड़ताल जारी

Sun, 29 Nov 2020 06:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Nov 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Big talk in the case of sexual abuse of children
जेई रामभवन - फोटो : amar ujala
बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित अवर अभियंता रामभवन का शनिवार को रेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम ने दस बच्चों से आमना-सामना कराया और एक घंटे तक सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन


सीबीआई ने जेई और बच्चों को साथ बैठा वीडियो और फोटो दिखाकर सुबूतों का मिलान भी कराया। बच्चों ने जेई की पहचान कर घर पर वीडियो गेम खेलने की बात कबूलते हुए बताया कि पबजी गेम खिलाकर जेई उनके साथ गंदी हरकत करता था।
विज्ञापन


वहीं सीबीआई की टीम ने दूसरे दिन भी जेई की पत्नी और मकान मालिक से आधे घंटे तक पूछताछ की। साथ ही जेई को लेकर रसिन बांध भी पहुंची। बांदा की पाक्सो कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मिलने के बाद सीबीआई की टीम तीसरे दिन यौन शोषण के आरोपी निलंबित जेई रामभवन को पुलिस वाहन से रसिन बांध लेकर पहुंची और उसके कार्य क्षेत्र में संचालित नहर तक ले जाने के बाद आसपास की बस्ती में जेई की पहचान कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग एक घंटे तक पूछताछ के बाद टीम जेई को लेकर मुख्यालय के रेस्ट हाउस पहुंची। मुख्यालय के रेस्ट हाउस में बांदा, भरतकूप, एसडीएम कालोनी शोभा सिंह का पुरवा के लगभग दस बच्चों और उनके अभिभावकों को बुलाकर बच्चों का जेई से आमना-सामना कराया।

एक घंटे तक बच्चों और जेई रामभवन को बैठाकर वीडियो और फोटो दिखाकर सुबूतों का मिलान भी टीम ने कराया। शुक्रवार की रात छह बच्चों से पूछताछ में मिली जानकारी पर सीबीआई ने शनिवार की सुबह सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में जेई की पत्नी और मकान मालिक की पत्नी से आधे घंटे तक पूछताछ की।

इसके अलावा बाल कल्याण समिति व किशोर न्याय बोर्ड के सदस्यों को रेस्ट हाउस में बुलाकर जानकारी जुटाई। सीबीआई ने बच्चों व उनके अभिभावकों को सुरक्षा की गारंटी व कानूनी मदद के लिए किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य अंजना पोरवाल व बाल कल्याण समिति की सदस्य अर्चना श्रीवास्तव समेत एक अन्य सदस्य को रेस्ट हाउस में बुलाया।

 

सदस्यों ने बच्चों व उनके अभिभावकों से बातचीत कर पहचान गुप्त रखने का भरोसा दिया। सीबीआई ने जेई के बोलेरो चालक अभय और मकान मालिक को आरोपी के सामने बैठाकर दो घंटे तक पूछताछ की। आरोप है कि जेई का चालक असली राजदार हो सकता है। इसके पास जेई द्वारा दिया गया मोबाइल भी बरामद हुआ था। सीबीआई की टीम चालक से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

मोबाइल दुकानदारों को बुलाकर की पूछताछ
सीबीआई ने शनिवार को चार मोबाइल दुकान संचालकों और दो बैंककर्मियों से रेस्ट हाउस में पूछताछ की। जेई व उसके परिजनों के बैंक खाते और विभागीय खातों में जेई की साइट के कामों पर बैंक द्वारा हुए लेनदेन की जानकारी पुख्ता करने को सीबीआई ने दो बैंककर्मियों को बुलाया था।

इस दौरान जेई के घर से बरामद सामग्री की पहचान कराकर कोडवर्ड से कई बंद आइकान खोले गए। इंटरनेशनल पोर्न साइट के संचालन व वीडियो को मोबाइल से भेजने, उसमें सुरक्षित रखने की जानकारी जेई के सामने जुटाई गई।

तीन बैंक खातों की मिली जानकारी
सीबीआई को जांच में जेई व उसके घर के तीन बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिसमें एक वेतन खाता भी है। इस खाते से कई बार लेनदेन किया गया है। अन्य दो खातों के बारे में पूरा रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

जेई के एक प्लाट की जानकारी हुई है, जो बांदा जिले में अर्द्धनिर्मित भवन बताया गया है। शुक्रवार को घर से बरामद फाइल व अन्य कागजातों के बारे में जेई के वकील ने बताया कि उसके घर पर कोई तहखाना नहीं है।

जेई का परिवार किराये के तीन कमरे में रहता था। बरामद फाइलों के रिकार्ड को भी सीबीआई खंगाल कर मिलान कर रही है। इन फाइलों में दर्ज अभिलेखों की पुष्टि जेई से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed