फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Big statement of Deputy CM Brijesh Pathak, said  There was a scam of 13 thousand crores in the SP government

UP: डिप्टी CM बृजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- सपा सरकार में हुआ था 13 हजार करोड़ का घोटाला, पढ़ें और क्या कहा

Thu, 27 Apr 2023 06:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Apr 2023 06:07 PM IST
सार

Hardoi News: मल्लावां में प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा पर जमकर निशाना साधा है।उन्होंने कहा है कि सपा सरकार में 13 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था। भ्रष्टाचार में लिप्त सपा और कांग्रेस के मंत्री जेल भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Big statement of Deputy CM Brijesh Pathak, said  There was a scam of 13 thousand crores in the SP government
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के मल्लावां क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में 13 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था। भाजपा की सरकार रोगियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है।

विज्ञापन

भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस और सपा के मंत्री उनकी सरकार में ही जेल गए। करीब 12 मिनट के भाषण में डिप्टी सीएम ने सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत का दावा किया है। बता दें कि गुरुवार की सुबह करीब 11.15 बजे उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जूनियर हाई स्कूल मैदान में उतरा।
विज्ञापन

यहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह पाठक मार्केट के निकट से सभास्थल स्वराज आश्रम तक पैदल रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीए की सरकार में भारत की छवि विदेशों में अच्छी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए
आए दिन नए-नए घोटाले सामने आते रहे हैं। सपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी थी। अपराधियों का बोलबाला रहता था। प्रदेश में योगी की सरकार बनते ही अपराधी जेल गए या फिर अपराधी प्रदेश छोड़कर चले गए हैं। माफियाओं का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। प्रदेश भयमुक्त हो गया है।

प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ
भाजपा की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ है। स्वास्थ्य पर उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में 13 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था। भाजपा की सरकार रोगियों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध करा रही है। सभी अस्पतालों में चिकित्सक बैठकर रोगियों का इलाज कर रहे हैं।

चल रही है डबल इंजन की सरकार 
वहीं, विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि देश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इस मौके पर मल्लावां की भाजपा प्रत्याशी सुशीला देवी, माधवगंज के प्रत्याशी उमेश माहेश्वरी, बिलग्राम के प्रत्याशी अनिल राठौर, कुरसठ के प्रत्याशी कल्पना देवी, सांसद अशोक रावत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed