फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big road accident in Fatehpur tanker hits auto 10 killed uttar pradesh

मौत का तांडव: जोरदार धमाका... और लग गया लाशों का ढेर, बच्चों की चीखें सुन हिल गया कलेजा, कांप उठे पुलिसकर्मी

Wed, 17 May 2023 08:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 May 2023 08:28 AM IST
सार

फतेहपुर के चौडगरा-घाटमपुर मुगलमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ। टैंकर की टक्कर से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। दर्दनाक हादसे में 10 की मौत हो गई। एक घायल है। मृतकों में तीन बच्चों समेत दो परिवारों के लोग शामिल हैं। 

विज्ञापन
big road accident in Fatehpur tanker hits auto 10 killed uttar pradesh
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर के जहानाबाद इलाके में चौडगरा-घाटमपुर मुगलमार्ग पर चिल्ली मोड़ पर मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे दूध के टैंकर और ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची ने कानपुर के हैलट अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में एक परिवार भी शामिल है, जोकि सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कानपुर देहात से आ रहा था।
विज्ञापन


इटावा जिले की फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी अनिल (38) की कानपुर देहात थाना क्षेत्र के मूसानगर में ससुराल है। वह परिवार के साथ करीब 15 दिन से ससुराल में थे। अनिल के बड़े भाई सुरेश के पुत्र शिवा की जहानाबाद थाने के लालूगंज निवासी मुन्ना लाला की बेटी के साथ मंगलवार को सगाई होनी थी। 
विज्ञापन


सगाई में शामिल होने के लिए अनिल (38), पत्नी यशोदा (35), बेटी पल्लवी (7), सौम्या (5), बेटा लव (छह माह), दिल्ली निवासी नाना अशर्फीलाल (60), ससुर बहादुर (52) ऑटो से लालूगंज जा रहे थे। इनके अलावा ऑटो में कानपुर देहात के गजनेर निवासी फरहान व उनकी पत्नी शहनाज व पुत्री इनायत (2) भी सवार थे। ऑटो घाटमपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कोटद्वार निवासी चालक अर्जुन सैनी (26) चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो जब चिल्ली मोड़ पर पहुंचा तभी चौडगरा से घाटमपुर मार्ग की ओर जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे के उड़ गए। हादसे में सौम्या और बहादुर को छोड़कर सभी की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला। दोनों घायलों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान सौम्या ने भी दम तोड़ दिया। 

इनकी गई जान
अनिल, यशोदा, पल्लवी, सौम्या, लव, अशर्फीलाल, फरहान, शहनाज व इनायत, ऑटो चालक अर्जुन सैनी।

लहराता टैंकर यमदूत बनकर 10 को लील गया
मुगलमार्ग हाईवे से टैंकर लहराते हुए निकला तो उसे देखकर लोग बोले कि यह चालक किसी का काल बनेगा। कुछ देर बाद ही ग्रामीणों में खबर लगी कि टैंकर चालक ने बड़ा हादसा कर दिया है। ऑटो सवारों के लिए टैंकर यमदूत बनकर गुजरा। टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 10 लोगों की जान चली गई।
 

जहानाबाद थाने के चिल्ली मोड़ के पास खास आबादी नहीं है। यहां गांव वालों के खेत हैं। लोग खेत से दोपहर को लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी ज्ञानेंद्र, उमेश, अनिल, राधेलाल ने बताया कि चालक टैंकर को पूरी रोड में लहराते जा रहा था। उन लोगों ने टैंकर को करीब हादसे से पहले आधा किलोमीटर दूर देखा था। टैंकर चालक नशे में समझ आ रहा था। 

उसे देखकर वह लोग भी रोड से नीचे उतर गए थे। वह पूरी रोड में एक साइड से दूसरी ओर पहुंच जा रहा था। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि किसी न किसी के लिए टैंकर का चालक काल साबित होगा। चालक हादसा स्थल से आगे फतेहपुर कानपुर सीमा के पहले महाविद्यालय के पास टैंकर छोड़कर चालक भाग निकला।

चार थानों का पहुंचा फोर्स, हटवाए शव
घटना की सूचना पर आसपास के कल्यानपुर, बकेवर, बिंदकी, औंग थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। मृतकों के करीब 15 मिनट के अंदर एंबुलेंस में शव लादकर मौके से हटवा दिए। पांच शवों को सीएचसी में रखवाया गया, बाकी चार शव फतेहपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिए। मौके पर जाम की स्थिति नहीं बन सकी। लोगों की भीड़ से जरूर कुछ देर लिए यातायात प्रभावित हुआ।

 

रात को शवों का पोस्टमार्टम हुआ
एएसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि पहचान वाले शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सीएमओ से बातचीत हुई है। उन्होंने डाॅक्टर और कर्मचारियों को उपलब्ध कराया है। पोस्टमार्टम हाउस में जहानाबाद थाने और शहर कोतवाली का फोर्स लिखापढ़ी की कार्रवाई के लिए लगाया गया है। जिन शवों की पहचान नहीं हो सकी है, उनके परिजनों के आने का इंतजार है।

मिनट टू मिनट घटनाक्रम
- 2.45 बजे सड़क हादसा।
- 3 बजे घटनास्थल पहुंची पुलिस

 

- 3.15 बजे चार मृतकों को भेजा गया फतेहपुर
- 3.55 बजे पांच मृतकों सहित दो घायलों को लाया गया सीएचसी जहानाबाद।

- 4.20 बजे परिजनों ने शिनाख्त की।
- 5.15 पर पहुंचे डीएम और एसपी। 15 मिनट रुक कर वापस हुए।
- 5.30 बजे घायलों को कानपुर किया रेफर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed