BJP विधायक पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के पिता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लिखा है-
डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया है कि मृतक की आंत में घाव और सुराख होने से शरीर मे जहर फैल गया था। इसी वजह से उसकी कुछ ही घंटों में मौत हो गई। शरीर मे 15 गंभीर चोटों के निशान भी आए हैं।
उन्नाव मामले में यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सिंह सेंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म पीड़िता के पिता से मारपीट करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी का कहना है कि अतुल सिंह के खिलाफ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर उन्हें अरेस्ट किया गया है। डीजीपी ने कहा है कि यूपी पुलिस ने कोई लापरवाही नहीं की है। जिन पांच पुलिसकर्मियों की हीलाहवाली मिली, उन्हें सस्पेंड किया जा चुका है। लखनऊ क्राइम ब्रांच मामले की गहनता से जांच कर रही है। जो भी दोषी सामने आएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्नाव के बांगरमऊ से विधायक कुल्दीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की सोमवार तड़के जेल में मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने विधायक और उसके भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी पिटाई से ही पिता की मौत हुई है।आरोप है कि विधायक और उनके भाई केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। ऐसा न करने पर पीड़िता के पिता को 3 अप्रैल को जमकर पीटा था। पीड़ित परिवार ने ये भी आरोप लगाया था कि मारपीट करने वाले अतुल सिंह के खिलाफ शिकायत की गई तो पुलिस ने पिटने वाले पिता को ही जेल में डाल दिया था।
ये था पूरा मामला
BJP MLA CASE: 4 जून 2017 से 'आजतक' कब क्या हुआ ? घटना से जुड़ी पूरी रिपोर्ट
Postmortem report states 'Cause of death shock & septicemia due to peritonitis & ascending colon perforation': Anand Kumar, ADG Law and Order, on death of the father of the woman who has leveled rape allegations against BJP MLA Kuldeep Singh Sengar #Unnao pic.twitter.com/M1XTgFh0Fo
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018
Special Investigation Team (SIT) formed to probe all allegations related to #Unnao matter. Investigation is being done & action will definitely be taken: Anand Kumar, ADG Law and Order on rape allegations against BJP MLA Kuldeep Singh Sengar & death of the father of rape victim pic.twitter.com/jXI7iCHDHa
— ANI UP (@ANINewsUP) April 10, 2018