फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big news for Hajj travelers

हज यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 17 नवंबर से पहले बनवा लें पासपोर्ट

Tue, 30 Oct 2018 03:07 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 30 Oct 2018 03:07 PM IST
सार

- हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे

विज्ञापन
Big news for Hajj travelers
डेमो पिक

विस्तार

हज यात्रा-2019 पर जाने के  लिए लोग 17 नवंबर के पहले अपना मशीन रीडेबल पासपोर्ट अवश्य बनवा लें। हज यात्रा के लिए आवेदन फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर है, पासपोर्ट इसके पहले का बना होना चाहिए। इसके साथ ही हस्तलिखित पासपोर्ट मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

 

Big news for Hajj travelers
डेमो पिक
लोगों को पासपोर्ट बनवाने में दिक्कत न आए, इसलिए विदेश मंत्रालय ने सरकुलर जारी कर दिया है कि हज यात्रियों के पासपोर्ट प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएं। रिजर्व कैटेगरी के हज यात्रियों को आवेदन के साथ पासपोर्ट जमा करना होगा। लॉटरी सिस्टम से जिनके नाम आएंगे, वे 81 हजार की पहली किस्त के साथ पासपोर्ट जमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Big news for Hajj travelers
डेमो पिक
तंजीम खादिमुल हुज्जाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी नईमुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि जिन लोगों को पासपोर्ट में बनवाने में दिक्कत आए या अधिकारी, कर्मचारी लापरवाही करें तो वे हज हेल्प लाइन के सेंटर आकर विदेश मंत्रालय का सरकुलर ले लें। यह सरकुलर दिखाते ही हजयात्रियों का पासपोर्ट हाथों-हाथ बन जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य हज समिति के सरकुलर में स्पष्ट कर दिया गया है कि रिपीटर (दुबारा हज करने वाले) सिर्फ बिना मेहरम महिला और 70 से अधिक आयु के सहयोगी के रूप में मान्य होंगे। बिना मेहरम महिला या 70 वर्ष अधिक आयु के यात्री अगर किसी कारण अपना हज आवेदन निरस्त करते हैं तो उनके सहयोगी का आवेदन भी स्वत: निरस्त हो जाएगा। 
विज्ञापन

Big news for Hajj travelers
डेमो पिक
70 वर्ष से अधिक आयु का व्यक्ति बिना सहयोगी के आवेदन नहीं कर सकेगा। दो वर्ष से अधिक आयु के बच्चे के लिए वयस्क के बराबर ही धनराशि जमा करनी होगी। आवेदन ऑन लाइन भरे जाएंगे। इनका प्रिंट आउट निकालकर दूसरे अभिलेख लगाकर हज समिति को सत्यापन के लिए हाथों-हाथ या डाक से भेजे जाएंगे। प्ले स्टोर में हज कमेटी आफ इंडिया के एंड्रॉयड मोबाइल एप पर भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है।

हज हेल्प लाइन
9415044741
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed