{"_id":"5d2b6f268ebc3e6d0179c290","slug":"big-brother-attacked-with-knife-on-brother-s-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जेठ ने बहू के साथ की जबरदस्ती, विरोध करने पर किया चाकू से हमला फिर सल्फास खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेठ ने बहू के साथ की जबरदस्ती, विरोध करने पर किया चाकू से हमला फिर सल्फास खाकर दी जान
Sun, 14 Jul 2019 11:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित बहू
- फोटो : अमर उजाला
महोबा में साथ जाने का विरोध करने पर जेठ ने चलती आटो में बहू पर चाकू से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बाद में स्वयं सल्फास खाकर जान दे दी। गंभीर हालत में बहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद हमीरपुर के ग्राम इंगोहटा निवासी रोशनी (23) की शादी तीन वर्ष पहले बांदा जिले के निवादाखुड़ा निवासी शिवपाल साहू के साथ हुई थी। शादी के बाद शिवपाल मजूदरी के लिए लुधियाना चला गया था। जेठ सूरजपाल (38) पुत्र बसंता द्वारा आए दिन परेशान किए जाने से नाराज होकर रोशनी दो वर्ष पहले अपने मायके आ गई थी।

पति के जाने के बाद जेठ बहू से करता था जबरदस्ती
रविवार को वह किसी कार्य से सुमेरपुर गई थी। तभी जेठ वहां पहुंच गया और रोशनी से उसके पति के यहां लुधियाना छोड़ने की बात कही। जब बहू ने जेठ के साथ जाने का विरोध किया तो जबरन आटो में बैठाकर कबरई लाने लगा। चलते आटो में दोनों के बीच कहासुनी होने पर जेठ सूरजपाल ने जेब से चाकू निकालकर बहू के गले में प्रहार कर दिया।
जिससे रोशनी घायल हो गई। तब चालक ने आटो रोक दिया। बहू को गंभीर हालत में देख जेठ ने जेब में पड़ी सल्फास की गोली निकालकर खा ली। दोनों की हालत बिगड़ने पर लोगों ने एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। 108 नंबर एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सूरज पाल की मौत हो गई जबकि रोशनी का उपचार चल रहा है।
घायल बहू ने बताया कि जेठ द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा राहा था। जिससे वह मायके आ गई थी। रविवार को वह अपने साथ ले जाने की फिराक में था। विरोध करने पर उसे चाकू मार दी और स्वयं सल्फास खा ली। कोतवाली के एसएसआई ध्यानसिंह चौहान का कहना है कि अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच कराई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।