फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bhupesh Baghel said in Kanpur dehat, Congress only understood the pain of farmers, BJP government gave the problem of stray cattle

कानपुर देहात में बोले भूपेश बघेल, कांग्रेस ने ही समझा किसानों का दर्द, भाजपा सरकार ने दी छुट्टा मवेशियों की समस्या

Mon, 14 Feb 2022 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bhupesh Baghel said in Kanpur dehat, Congress only understood the pain of farmers, BJP government gave the problem of stray cattle
सिकंदरा में जनसभा को संबोधित करते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। कांग्रेस ने ही किसानों का दर्द समझा है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार किसानों से दो रुपये प्रति किलो गोबर खरीद कर उनकी आय बढ़ा रही है। भाजपा सरकार ने यूपी में किसानों को छुट्टा मवेशियों की समस्या दी है।
विज्ञापन

इससे उन्हें फसल बचाना मुश्किल हो गया है। ये बातें सिंकदरा के नुमाइश मैदान में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि गोबर खरीदने से किसानों में पशु पालन के प्रति रुचि बढ़ी है साथ ही उन्हें तीन हजार से लेकर तीस हजार रुपये प्रतिमाह तक आय हो रही है। इससे किसान खुशहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि यमुना बीहड़ पट्टी के गांवों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए अमराहट में पंप कैनाल योजना की शुरुआत की गई थी तब प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी।
तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इसका उद्घाटन किया था। कांग्रेस ने किसानों का दर्द समझा था। अन्य सरकारों ने इस प्रोजेक्ट को पूरा करने में रुचि नहीं ली। कहा कि प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरकार बनने पर सभी किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे।
आधी दरों पर बिजली दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य में किसानों से धान और गेहूं की खरीद 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से की जा रही है। कांग्रेस सरकार बनी तो यूपी में भी अच्छे दामों में फसलें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने कहा, झूठे वायदे करने वालों को सबक सिखाने का वक्त आ गया है। इस मौके पर सिकंदरा प्रत्याशी नरेश चंद्र कटियार, अकबरपुर रनियां के अंबरीश सिंह गौर, भोनगीपुर के गोविंद निषाद व रसूलाबाद विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनोरमा संखवार के अलावा शमीम कुरैशी, वाजिद कुरैशी, बसंतलाल, सुरेेंद्र सक्सेना, रोहित कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed