फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BHMS Students Demand Increase in AYUSH Intern Stipend, Seek Parity with MBBS and BDS Interns

कानपुर: इंटर्न के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग, होम्योपैथिक छात्रों ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Sep 2026 07:23 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 07:23 PM IST
सार

Kanpur News: पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के BHMS छात्रों ने आयुष इंटर्न के स्टाइपेंड में वृद्धि की मांग को लेकर 3 सितंबर को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
BHMS Students Demand Increase in AYUSH Intern Stipend, Seek Parity with MBBS and BDS Interns
होम्योपैथिक छात्रों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala

विस्तार

आयुष के अंतर्गत आने वाले होम्योपैथिक चिकित्सा के इंटर्न के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग को लेकर गुरुवार को राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय के बीएचएमएस छात्रों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न को मिलने वाले मानदेय की तुलना में आयुष इंटर्न का मानदेय काफी कम है। उन्होंने इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की।

विज्ञापन

छात्रों के मुताबिक एमबीबीएस और बीडीएस इंटर्न का मानदेय वर्ष 2021 से पहले 7,500 रुपये था, जिसे 2021 में बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया। वर्ष 2026 में इसे बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। वहीं आयुष के अंतर्गत बीएचएमएस, बीएएमएस और बीयूएमएस इंटर्न का मानदेय करीब 7,500 रुपये ही है और वर्ष 2011 के बाद इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों के अनुसार समान मानदेय की मांग

छात्रों ने राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग के वर्ष 2022 के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि इंटर्न का मानदेय अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न के समान होना चाहिए। छात्रों का कहना है कि वे किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहे हैं, बल्कि समानता और सरकार की ओर से बनाए गए नियमों के पालन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

छात्रों ने कहा कि जब अन्य चिकित्सा पद्धतियों के इंटर्न को 25 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है तो आयुष इंटर्न को इससे कम मानदेय देना उचित नहीं है। उन्होंने राज्य सरकार और आयुष विभाग से मामले में हस्तक्षेप कर मानदेय बढ़ाने की मांग की।

19 राजकीय महाविद्यालयों में भी सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने बताया कि मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर निदेशक होम्योपैथी के अलावा प्रदेश के 19 संबंधित राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी ज्ञापन दिया गया है। मांग के समर्थन में विभिन्न स्थानों पर शांतिपूर्ण रैलियां और अन्य कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। छात्रों ने सरकार से आयुष इंटर्न के मानदेय को बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की है। उनका कहना है कि समान कार्य के लिए समान मानदेय की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed