फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra: Traffic will change on arrival of Rahul Gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के आगमन पर बदला रहेगा यातायात, ट्रैफिक डायवर्जन की ये खबर जरूर पढ़ लें

Tue, 20 Feb 2024 11:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 20 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

Kanpur News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को कानपुर से गुजरेगी। राहुल गांधी के कानपुर आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra: Traffic will change on arrival of Rahul Gandhi
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 21 फरवरी को महानगर से गुजरेगी। वह सुबह लखनऊ होते हुए सुबह आठ बजे उन्नाव होकर 10.30 बजे घंटाघर पहुंचेंगे। जहां पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी उनका स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच सबसे पहले झाड़ी बाबा पड़ाव पर कांग्रेसी कार्यकर्ता राहुल गांधी स्वागत करेंगे। इसके बाद मंजूश्री टॉकीज होते हुए वह कालपी रोड होकर कानपुर देहात के लिए निकल जाएंगे। देहात के माती में उनका पड़ाव होगा, जहां पर वह अपने पार्टी व अन्य लोगों के साथ भोजन करेंगे। इसके बाद यात्रा आगे निकल जाएगी। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कानपुर आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


- नरौना चौराहा से घंटाघर की और कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मुरे कंपनी पुल से दाहिने मुड़कर मीरपुर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- हरबंश मोहाल रोड से कोई भी वाहन सीधे रेलवे स्टेशन की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन दुधमंडी, आटो पार्किंग स्टैंड से यूटर्न लेकर वापस होंगे।
- रेलवे स्टेशन से निकलकर कोई भी वाहन कार्यक्रम के दौरान घंटाघर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन स्टेशन के गेट नंबर दो होते हुए टाटमिल की ओर जा सकेंगे।
- कार्यक्रम के दौरान कौई भी वाहन टाटमिल चौराहे से घंटाघर की तरफ नही जा सकेगा। ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर जा सकेंगे।
- बांसमंडी कोपरगंज की ओर से आने वाले वाहन सीधे घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहन कोपरगंज तिराहे से बाएं मुड़कर श्याम बिहारी मिश्रा चौक होते हुए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मूलगंज चौराहे की ओर से आने वाले वाहन सीधे घंटाघर की ओर नहीं जा सकेंगे, ऐसे वाहन श्याम बिहारी मिश्रा चौक से दाहिने मुड़कर जा सकेंगे।
- बिरहाना रोड, नयागंज से कोई भी वाहन सीधे घंटाघर नहीं आ सकेंगे, ऐसे वाहन अन्य वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed