{"_id":"5c72d025bdec2256ab4e748a","slug":"being-married-man-changed-religion-and-marry-to-a-muslim-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद पत्नी को लेकर मुंबई गया पति, फिर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद पत्नी को लेकर मुंबई गया पति, फिर धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से किया निकाह
Mon, 25 Feb 2019 08:39 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Feb 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उन्नाव जिले में शादी के बाद काम के सिलसिले में मुंबई गए हिंदू युवक ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम महिला से शादी कर ली। युवक की पहली पत्नी ने जानकारी होने पर पति, सास-ससुर और देवर सहित छह लोगों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कानपुर के गंगा बिहार जाजमऊ निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक उन्नाव शहर के मोहल्ला गांधीनगर निवासी युवक से उसकी 28 अप्रैल 2009 को शादी हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह संदेश के साथ मुंबई में रहने लगी। वहां उसके पति ने चोरी छिपे धर्म परिवर्तन कर एक मुस्लिम महिला से दूसरी शादी कर ली। उसने विरोध किया तो पति, सास-ससुर व देवर उसके साथ मारपीट करने लगे। उसने मुंबई के एक थाने में इसकी शिकायत भी थी। घर में उसे कुछ ऐसे दस्तावेज भी मिले जिनसे पुष्टि हो गई कि उसके पति ने मुस्लिम धर्म अपना लिया था।

ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर वह अपने माता-पिता के पास आ गई। शनिवार को उसने शहर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति व उसके पिता, मां, बहन, भाई सहित छह लोगों पर साजिश रचने, मारपीट व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन