{"_id":"5e4416538ebc3ee5e3787c80","slug":"behmai-incident-hearing-phoolan-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहमई की बेरहमी: वादी बोले, 39 साल में सिर्फ तारीख मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहमई की बेरहमी: वादी बोले, 39 साल में सिर्फ तारीख मिली
Wed, 12 Feb 2020 08:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Feb 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ बैठे आरोपी भीखा व विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
बेहमई कांड के वादी राजाराम ने कहा कि उन्हें 39 साल में सिर्फ तारीख ही मिल रही है। न्याय की आस में वह कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को मूल केस डायरी अदालत में पेश होने की आस लेकर वादी राजाराम सुबह से ही कोर्ट पहुंचे।
केस डायरी न मिलने और पुलिस द्वारा दो सप्ताह का और समय मांगने पर वह उदास हो गए। राजाराम ने कहा कि पहले कानूनी दांवपेच और अब पुलिस तारीख पर तारीख मांग रही है। ऐसे में न्याय कब मिलेगा, समझ में नहीं आ रहा है। केस के गवाह जंटर सिंह ने बताया कि हर तारीख पर न्याय मिलने की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन मिलती है तो सिर्फ तारीख।