{"_id":"5cf6880ebdec22070c091bc6","slug":"before-eid-angry-nephew-brutally-killed-his-aunt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ईद से ठीक पहले नाराज भतीजे ने काट दिया चाची का गला, अक्सर करता था एक जिद नहीं मानी तो दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद से ठीक पहले नाराज भतीजे ने काट दिया चाची का गला, अक्सर करता था एक जिद नहीं मानी तो दी दर्दनाक मौत
Wed, 05 Jun 2019 01:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
मृतका शबनम और घटना के बाद घर के बाहर लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ईद से एक दिन पहले रिश्ते के भतीजे ने मंगलवार की सुबह तख्त पर आराम कर रही निसंतान चाची को बांके से ताबड़तोड़ प्रहार कर मार डाला। आरोपी चाची से अपनी शादी करवाने की अक्सर जिद करता था, जिस पर वह कोई तवज्जो नहीं देती थी। इसी खुन्नस में युवक ने वारदात को अंजाम दिया।
महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर खून से सना बांका भी मौके से बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी बबलू खां अपनी पत्नी शबनम (30) के साथ कूंचा और झाड़ू बनाने का काम करता था। दंपति के साथ गांव निवासी रिश्ते का भतीजा बाइस वर्षीय निसार पुत्र याकूब खान भी पारिश्रमिक पर काम करता था।

भतीजे ने चाची को बांके से काट उतारा मौत के घाट
घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बबलू 31 मई को झाड़ू बनाने का सामान लेने मध्यप्रदेश के छतरपुर के बारीगढ़ गया था। पति के जाने के बाद शबनम घर पर अकेली थीं और सुबह सवा नौ बजे काम करने के बाद तख्त पर आराम करने के लिए लेट गईं, जिससे उनकी आंख लग गई। इसी बीच निसार घर आया और चाची को दरवाजे पर न देखकर घर के अंदर पहुंचा।
चाची को सोता देख झाड़ू काटने वाले बांके से गले पर कई वार कर दिए, जिससे शबनम की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद निसार ने बांका तख्त पर छोड़कर गांव से भाग निकला। थोड़ी देर बाद किसी काम से पड़ोसी महिला जब शबनम के घर गई तो उसका खून से लथपथ शव तख्त पर पड़ा देख चीख पड़ी।

शादी करवाने की ख्वाहिश पूरी न करने से खुन्नस खा गया हत्यारोपी
हत्या के बाद घर के बाहर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद लोगों का मजमा लग गया और जानकारी शबनम के पति बबलू को देने के बाद पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने शबनम की हत्या का शक निसार पर जताने पर पुलिस सक्रिय हुई और रेलवे स्टेशन से उसको दबोच लिया। इस बीच बबलू भी मध्यप्रदेश से गांव पहुंचा और निसार पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
बबलू का कहना था कि निसार शबनम से शादी करवाने के लिए कहता था, लेकिन पत्नी कोई तवज्जो नहीं देती थी। इससे वह रंजिश मानने लगा और पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निसार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ सदर अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।