{"_id":"671fd3fe40c97ed1f00e94cf","slug":"becomes-a-debtor-in-trading-conspires-to-commit-robbery-to-repay-the-amount-etawa-news-c-216-1-etw1001-117414-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ट्रेडिंग में हुआ कर्जदार, रकम चुकाने के लिए रची लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ट्रेडिंग में हुआ कर्जदार, रकम चुकाने के लिए रची लूट की साजिश
Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18
- 77 सीसीटीवी कैमरों की तीन घंटे की फुटेज देखकर तीन घंटे में पुलिस ने किया खुलासा
- ऑनलाइन ट्रेडिंग में साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए गढ़ी लूट की फर्जी कहानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। ऑनलाइन ट्रेडिंग में साढ़े चार लाख रुपये का कर्ज चुकाने के लिए युवक ने लूट की फर्जी कहानी गढ़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 77 सीसीटीवी कैमरों की तीन घंटे की फुटेज देखकर तीन घंटे में घटना का खुलासा करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सोमवार सुबह फ्रेंड्स कालोनी पुलिस को राम मनोहर निवासी अड्डा अजुद्दी थाना इकदिल ने खुद के साथ लूट होने की सूचना दी। राम मनोहर ने बताया कि वह ई-कार्ट कंपनी में एजेंट है। 2.29 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहा था। इस दौरान भरथना रेलवे क्रॉसिंग पुल के पास बाइक सवार दो व्यक्ति उसका रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए।
सूचना पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पूछताछ की। राम मनोहर के बार-बार बयान बदलने से पुलिस को शंका हुई। इस पर एसएसपी ने सात टीमें लगाकर बसरेहर की ओर जाने वाले और शहर की ओर आने वाले लगभग 77 सीसीटीवी कैमरों को खंगलवाया। इस दौरान करीब तीन घंटे की फुटेज देखी गईं। इसमें राम मनोहर की ओर से साजिश रचने की बात सामने आई।
विज्ञापन
फुटेज में पुलिस को वह पुल से बैग नीचे रेलवे ट्रैक के पास फेंकते हुए नजर आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही रुपयों से भरा बैग बरामद कर लिया। राम मनोहर ने बताया कि वह ऑनलाइन ट्रेडिंग करता है। इसमें वह साढ़े चार लाख रुपये हार गया था। इसकी भरपाई के लिए उसने साजिश रची।
बताया कि वह एक निजी बैंक में कैशियर है। पार्ट टाइम में उसने अपने भाई के कागज लगाकर ई-कार्ट में भी कैश एकत्रित करने का काम शुरू कर दिया था। खुलासा करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रसाद शर्मा, सर्विलांस प्रभारी एसआई नागेंद्र चौधरी, फ्रेंड्स कॉलोनी निरीक्षक बलराम मिश्रा टीम के साथ शामिल रहे।
जनवरी से कर रहा था प्रयास, भाई से भी लिए थे एक लाख रुपये
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी युवक जनवरी से इस तरह की साजिश रचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिल रही थी। ट्रेडिंग में लगभग साढ़े चार लाख रुपये का खर्च होने पर भाई से भी एक लाख रुपये उधार लिए थे।