{"_id":"56fc2e7b4f1c1ba47af00774","slug":"become-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी ने राख किए आठ घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी ने राख किए आठ घर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
पंचापुरवा गांव में आग से राख हुई गृहस्थी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कानपुर। सचेंडी भैरमपुर के पंचापुरवा गांव में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग ने आठ घर राख कर दिए। आग बुझाने में गांव के तीन लोग झुलस गए। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
पंचापुरवा में रहने वाली दुलारी देवी के पति मुलायम सिंह का निधन हो चुका है। दुलारी देवी के अलावा चारों बेटों के पड़ोस में कच्चे-पक्के घर हैं। बुधवार दोपहर दुलारी खाना बनाने के बाद खेत पर चली गईं। बंद घर में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग पड़ोस में रहने वाली बहू ब्रिम्हा देवी, बेटे वीरेंद्र, संतोष, पटवारी सहित पड़ोसी मुकेश, हरीराम उर्फ हरिया, बाबू सिंह के घरों तक फैल गई। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। आग बुझाने में गांव के नेमचंद, श्याम सिंह और कल्लू के हाथ झुलस गए। आठों घरों में रखा गृहस्थी का सामान, ज्वैलरी, कपड़े जल गए। सूचना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।
दहेज का सामान जला
दुलारी की बहू ब्रिम्हा की बेटी रीना की शादी मई में है। दहेज में देने के लिए बाइक सहित काफी सामान घर में इकट्ठा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। राशन तक नहीं बचा। ग्रामीणों ने बेटी की शादी में सहयोग का आश्वासन दिया।