फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bathing Restricted at Lakshman Ghat on Ganga Dussehra in Bithoor

गंगा दशहरा 2026: सोमवार को गंगा तटों पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने लक्ष्मण घाट को घोषित किया नो-गो ज़ोन

Sat, 23 May 2026 08:59 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 23 May 2026 08:59 PM IST
सार

Kanpur News: गंगा दशहरा के अवसर पर सोमवार को बिठूर के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लक्ष्मण घाट पर स्नान प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है। इसके अलावा गंगा के अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे।

विज्ञापन
Bathing Restricted at Lakshman Ghat on Ganga Dussehra in Bithoor
गंगा दशहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि यानी सोमवार गंगा दशहरा को बिठूर के घाटों पर हजारों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने इस बार लक्ष्मण घाट पर स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालु लक्ष्मण घाट को छोड़कर अन्य सभी प्रमुख घाटों पर स्नान और पूजन कर सकेंगे।

विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया जायजा, सुरक्षा चाक-चौबंद

रविवार दोपहर उपजिलाधिकारी अनुभव सिंह, पुलिस उपायुक्त पश्चिम कासिम आबिदी और ACP कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बिठूर के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी मनीष चौधरी को निर्देश दिए कि घाटों पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी, सफाई और सुलभ शौचालयों की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bathing Restricted at Lakshman Ghat on Ganga Dussehra in Bithoor
पत्थर घाट बिठूर - फोटो : Instagram
सुरक्षा घेरे में बिठूर: निजी नावों पर रोक

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ पीएसी और जल पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गंगा में निजी नावों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना को टाला जा सके।

विज्ञापन

आध्यात्मिक महत्व: राजा भागीरथ की तपस्या का दिन

आचार्य कालीचरण दीक्षित के अनुसार, इसी पावन तिथि पर राजा भागीरथ की घोर तपस्या से प्रसन्न होकर माँ गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुई थीं। बिठूर में जालौन, कालपी, बांदा, हमीरपुर, इटावा, महोबा, उरई और कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु स्नान, दान और पूजन के लिए आते हैं। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से जीवन में शांति और शुद्धि आती है।

Bathing Restricted at Lakshman Ghat on Ganga Dussehra in Bithoor
बिठूर वाल्मीकि आश्रम - फोटो : Instagram

ट्रैफिक एडवाइजरी: यहाँ खड़े होंगे आपके वाहन

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और पार्किंग के कड़े इंतजाम किए हैं:

  • भारी वाहन: रानी लक्ष्मीबाई चौराहे से पहले साईं दरबार के पास रोके जाएंगे।

  • चौबेपुर रूट: इस ओर से आने वाले वाहन शनिदेव चौराहे के पहले पार्किंग में खड़े होंगे।

  • कल्याणपुर रूट: यहाँ से आने वाले वाहनों को रानी लक्ष्मीबाई चौराहे से 500 मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed