{"_id":"5c3640dcbdec2257491cde47","slug":"baspa-leader-accused-of-deadly-attack-in-contractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा विधायक पर लगा जानलेवा हमला कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा विधायक पर लगा जानलेवा हमला कराने का आरोप
Thu, 10 Jan 2019 12:13 AM IST
gaurav gaurav
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के कल्याणपुर में बुधवार देर रात दो बाइकों से आए चार नकाबपोश बदमाशों ने यूपीपीसीएल के ठेकेदार रवि शंकर शुक्ला पर ताबड़तोड़ दो फायर झोंके लेकिन हमले में वह बच गए। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
ठेकेदार ने पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर पर मुकदमे में समझौता करने से इंकार करने पर जानलेवा हमला कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंचे कल्याणपुर सीओ राजेश पांडेय ने कहा घटना की जांच की जा रही है। सत्यम विहार निवासी रवि शंकर शुक्ला ने बताया कि बुधवार रात उनके एक दोस्त घर पर मिलने के लिए आए थे। उन्हें बाहर छोड़ने के बाद वह घर का गेट बंद कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान गेट के सामने दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश आकर रुके। नकाबपोशों ने उन पर एक के बाद एक दो फायर झोंक दिए। हमला होता देख वह जान बचाकर घर के अंदर भागे। इसके बाद हमलावर हवा में तमंचे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
ठेकेदार ने सीओ को बताया कि 17 दिसंबर 2018 को उन्होंने बसपा के पूर्व विधायक कमलेश चंद्र दिवाकर और उनके दामाद अमित कुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ दो करोड़ की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट कर धमकाने की एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसके बाद से लगातार फोन कर उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। उनके इंकार करने पर पूर्व विधायक ने अपने गुर्गों से हमला कराया है। सीओ का कहना है कि मामला पेशबंदी का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।