फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Barber's body found in pit, accused of murder

Kanpur News: गड्ढे में मिला नाई का शव, हत्या का आरोप

Sat, 09 Dec 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 09 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Barber's body found in pit, accused of murder
सरवनखेड़ा। गजनेर थाना क्षेत्र के हृदयपुर पामा में एक बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए युवक का शव शनिवार सुबह एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के युवकों पर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने गांव में शव रख एक घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हृदयपुर निवासी परमेश सविता का बेटा अखिलेश सविता (38) गांव में दुकान किए था। शनिवार सुबह उसका घर से कुछ दूरी पर शव एक पानी भरे गड्ढे में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता ने बताया कि बेटा शाम को दुकान बंद कर घर आया था। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ था। इधर पत्नी रीता ने बताया कि रात 10 बजे गांव का विक्रम उसके घर आ पहुंचा। उसने घर पर जन्मदिन पार्टी की बात कह पति को साथ ले गया। पति ने जल्द घर आने की बात कही थी। मगर देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। पिता परमेश व भाई मोनू ने बताया कि वह लोग विक्रम के घर गए, लेकिन रात अधिक होने के कारण किसी ने दरवाजा नहीं खोला। सुबह घर से कुछ दूर एक पानी भरे गड्ढे में गांव के लोगों ने अखिलेश को औधें मुंह पड़ा देखा। परिजनों ने घटना की जानकारी गजनेर पुलिस को दी। पुलिस पहुंचती इससे पहले लोगों ने शव बाहर निकाल कर सड़क पर रख बैठ गए। पत्नी, पिता ने गांव के दो लोगों पर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर पत्नी ने कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पूछताछ के लिए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

-----
पत्नी व बेटों का बुरा हाल
पति अखिलेश की मौत के बाद पत्नी रीता उसकी बेटी हनी, जान्हवी व बेटे कृष्णा के साथ अन्य परिजन बेहाल रहे। पत्नी ने बिलखते हुए बताया कि अखिलेश ने बच्चों को पढ़ाने के लिए सपने संजोए थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी वह बड़ी बेटी हनी को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाकर काबिल बनाने चाहते थे। अब कैसे परिवार का गुजर बसर हो यह कहते हुए वह चीखती चिल्लाती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पेट में भरा मिला मटमैला पानी
अखिलेश का शनिवार शाम ही पोस्टमार्टम हो गया। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चोट नहीं पाई गई। वहीं उसके पेट में मडीवाटर (मटमैला पानी) भरा पाया गया है। इससे अनुमान है कि उसकी डूबने से मौत हुई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed