{"_id":"5812ef6f4f1c1b057fbc42d3","slug":"banks-offers-for-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर रहे ऑफरों की बौछार, क्या आप हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर रहे ऑफरों की बौछार, क्या आप हैं तैयार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस और दीपावली पर घर में नई बाइक या फिर कार लाने के लिए बैंकों ने भी ऑफरों का पिटारा खोल दिया है। बाइक, कार, बड़ी टीवी, फ्रिज या फिर एसी के लिए भी बैंक के साथ प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां आसान ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करा रही हैं। लोन के जरिए ही इन दिनों आप घर खरीदने का सपना भी पूरा कर सकते हैं। महंगाई के दौर में शौक पूरा करने के लिए एकमुश्त रकम न खर्च कर पाने वाले लोगों की चांदी हो गई है।
प्रोसेसिंग और सर्विस फीस फ्री
बैंकों में लोन देने से पहले प्रपत्रों की जांच और वैल्यूएशन के लिए प्रोसेसिंग फीस ली जाती है। मसलन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कार पर .50 प्रतिशत प्रोसेसिंग फीस है। पर इन दिनों सभी बैंकों ने कार, बाइक और पर्सनल लोन पर प्रोसेसिंग फीस खत्म कर दी है। इससे एक लाख रुपये के लोन पर कम से कम 500 से 700 रुपये की छूट मिलेगी बड़ी रकम का लोन होने पर यह छूट हजारों में पहुंच जाती है।
इसी तरह से बैंकों ने .25 से .40 प्रतिशत तक सर्विस फीस भी मुफ्त कर दी है। इसमें भी प्रति लाख तीन से चार सौ रुपये की राहत मिलती है। और तो और ग्राहकों को अपने पक्ष में करने की होड़ की वजह से महज 24 घंटे में बैंकें लोन उपलब्ध करवा रही हैं। कुछ कार कंपनियों से टाइअप करके बैंकें 24 घंटे में न सिर्फ लोन दे रही हैं बल्कि फटाफट प्रोसेसिंग करके अगले दिन ही कार डिलीवर करवाने का वायदा कर रही हैं।
विज्ञापन
कार पर प्रमुख बैंकों की ब्याज दर
बैंक दर प्रतिशत
इलाहाबाद बैंक 9.35
स्टेट बैंक 9.30
बैंक आफ बड़ौदा 9.35
केनरा बैंक 9.35
एचडीएफसी बैंक 9.35