{"_id":"585235a94f1c1b7c7c649ddb","slug":"banks-have-to-secure-the-cctv-footage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बैंक चाह कर भी नहीं कर पाएंगे गोलमाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बैंक चाह कर भी नहीं कर पाएंगे गोलमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में चल रहे गोलमाल को रोकने के लिए सख्ताई बरती जा रही है। बैंक अब सीबीआई या किसी अन्य एजेंसी से सीसीटीवी फुटेज नहीं छिपा पाएंगे। हाल की घटनाओंं ने जांच एंजेसियों को सतर्क कर दिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें हर महीने पुलिस द्वारा की गई बैंकों की जांच में बैंक और पुलिस के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज और अलार्म के काम करने का प्रमाणपत्र देते हैं। नोटबंदी के बाद बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी सुरक्षित रखने के निर्देशों के बीच पुलिस भी सक्रिय हो गई है।
कानपुर शहर में मौजूद 770 बैंकों की शाखाओं के सुरक्षा की जांच पुलिस नियमित रूप से करती है। जिसमें सीसीटीवी कैमरों और अलार्म सिस्टम की जांच होती है। दोनों के भलीभांति कार्य करने की रिपोर्ट संबंधित थाना और बैंक अधिकारी देते है। जिसकी एंट्री थाने के रजिस्टर में नियमित रूप से होती है।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में बैंक चाह कर भी गोलमाल नहीं कर पाएंगे। जिस बैंक के सीसीटीवी के ठीक से कार्य करने की पुलिस रिपोर्ट लगी होगी अब उन बैंकों के अधिकारी सीसीटीवी कैमरा खराब होने का बहाना नहीं पाएंगे।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया पुलिस नियमित रूप से बैंकों के सीसीटीवी और अलार्म चेक करती है। बैंक अधिकारियों की भी जिम्मेदारी है कि वे इन्हें सुचारु रूप से कार्य करने की स्थिति में रखें।