{"_id":"586aa1884f1c1b1c7e1588b9","slug":"bank-funds-atm-were-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागा उपभोक्ता जागा: ATM से नहीं निकले पांच हजार, अब बैंक देगा रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागा उपभोक्ता जागा: ATM से नहीं निकले पांच हजार, अब बैंक देगा रकम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:24 AM IST
सार
जिला उपभोक्ता फोरम के आदेश से वादी को राहत
पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च, ब्याज भी दी जाएगी
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर जिला उपभोक्ता फोरम ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यशोदा नगर के शाखा प्रबंधक को आदेश दिया है कि एटीएम से नहीं निकले पांच हजार रुपये वादी को दिए जाएं। मुकदमा दर्ज किए जाने की तारीख से आठ प्रतिशत ब्याज और पांच हजार रुपये मुकदमा खर्च भी देने को कहा है।
हनुमंत विहार मछरिया रोड नौबस्ता निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया यशोदा नगर के शाखा प्रबंधक के खिलाफ पांच अप्रैल 2014 को मुकदमा दाखिल किया था। इसमें कहा गया था कि बैंक ने उसे एटीएम जारी किया है। वह इस एटीएम से 19 मई 2013 को सुबह 8:10 बजे आईसीआईसीआई बैंक के यशोदा नगर एटीएम से पांच हजार रुपये निकालने गया था।
एटीएम से पांच हजार रुपये नहीं निकला लेकिन खाते से कट गया। शिकायत पर बैंक ने एक फार्म भरवाया और अर्जी ले ली। कई बार शिकायत पर बताया गया कि मामला एटीएम विभाग मुंबई में लंबित है। नोटिस दिए जाने के बाद भी विपक्षी ने अपना कोई पक्ष नहीं रखा। फोरम अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह, सदस्य पुरुषोत्तम सिंह और सुधा यादव ने वादी के पक्ष में फैसला सुनाया।