फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bangladeshi Citizen Case, Hotel businessman used to handle Rizwans hawala business

Bangladeshi Citizen Case: रिजवान का खास था कारोबारी, संभालता था हवाला कारोबार, बरकरार है पुलिस की मेहरबानी

Fri, 06 Jan 2023 07:27 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Jan 2023 07:27 AM IST
सार

बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान का हवाला कारोबार होटल कारोबारी संभालता था। जांच एजेंसियों को ऐसी आशंका है, लेकिन अभी तक पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। वहीं, पुलिस ने इस संदिग्ध के बारे में पूरी जानकारी अब तक गोपनीय रखी है।

विज्ञापन
Bangladeshi Citizen Case, Hotel businessman used to handle Rizwans hawala business
bangladeshi citizen case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बांग्लादेशी नागरिक डॉ. रिजवान के करीबी होटल कारोबारी की भूमिका संदिग्ध है। वह रिजवान का हवाला का कारोबार संभालता था। ऐसी आशंका जांच एजेंसियों को है। अब तक पुलिस या अन्य एजेंसी ने उससे पूछताछ नहीं की है। हालांकि जल्द ही उस पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन

अब उसकी कुंडली खंगाली गई, तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने 11 दिसंबर को डॉ. रिजवान व उसके परिवार वालों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एसआईटी प्रकरण की जांच कर रही है। खुलासा हुआ था कि शहर का एक होटल कारोबारी भी रिजवान का बेहद करीबी है।
विज्ञापन

उसने रिजवान की पत्नी के खाते में करीब ढाई लाख जमा किए थे। हालांकि पुलिस ने उसको अभी तक आरोपी नहीं बनाया। सवाल कि होटल कारोबारी ने आखिर उनके खाते में नकदी क्यों जाम कराई? जांच एजेंसियों ने इसको बेहद गंभीरता से लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी का बड़ा जाल, रिजवान का राइट हैंड
सूत्रों के मुताबिक होटल कारोबारी का शहर में बड़ा जाल फैला है। वह हवाला का काम करता है। रिजवान भी हवाला से जुड़े हुआ था। उसके लिए ये कारोबारी रकम इधर से उधर करता रहा। कारोबारी एक तरह से रिजवान का राइट हैंड था। जब वह जेल गया था, तब से काम बंद था।

आखिर कारोबारी पर मेहरबानी क्यों
कारोबारी ने कुछ समय पहले फजलगंज का एक होटल कब्जाने का प्रयास किया था। उसने फर्जी रजिस्ट्री भी बनाई थी। पुलिस ने उस पर मुकदमा लिखकर जेल भेजा था। इससे एक बात स्पष्ट है कि वह इस तरह के कार्यों में संलिप्त रहा है। सवाल है कि ये जानकारी सामने आने के बाद भी उस पर मेहरबानी बरकरार है, आखिर क्यों?

अफसरों का दावा...समझ से परे
पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि विवेचना के दौरान अब तक ये तथ्य सामने नहीं आया था। अब जब पता चला है, तो जांच की जा रही है। मगर हकीकत ये है कि सभी जांच एजेंसियों को इसकी पूरी खबर है। पुलिस को जानकारी न होने की बात गले नहीं उतर रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कारोबारी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कारोबारी से बांग्लादेशी नागरिक के कनेक्शन की बात सामने की जानकारी हुई थी। इस तथ्य की पुष्टि के लिए तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed