बांदा: ट्रांसफार्मर की चपेट में आकर युवक की करंट से मौत, जानवर बांधते समय हादसा, भाई ने लगाया लापरवाही का आरोप
Banda News: बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निभौर गांव के बहादुर पुरवा में सोमवार रात ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर के पास जानवर बांधने गया था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के बहादुर पुरवा में सोमवार रात ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। निभौर गांव के बहादुर पुरवा निवासी कुंवर बहादुर यादव (28) पुत्र सुरेंद्र यादव सोमवार रात करीब नौ बजे घर के पास जानवर बांधने गया था। इसी दौरान वह ट्रांसफार्मर के संपर्क में आ गया और करंट लगने से बेसुध होकर गिर पड़ा।
परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर यादव अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
दरवाजे के पास रखा है ट्रांसफार्मर
मृतक के तीन बेटियां हैं। हादसे के बाद पत्नी निर्मला देवी, मां चंद्रकुमारी समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बड़े भाई विजय बहादुर ने बताया कि ट्रांसफार्मर उनके दरवाजे के पास रखा है। कई बार विद्युत विभाग से शिकायत कर इसे सुरक्षित कराने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर के पास खतरा बना हुआ था। जानवर बांधने गए भाई की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।