{"_id":"634126d22ab20660e7733cbe","slug":"banda-young-man-commits-suicide-body-found-hanging-from-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव
Sat, 08 Oct 2022 01:02 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:02 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में युवक की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले के नरैनी में मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने घर से पांच किलोमीटर दूर पेड़ पर शव लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले पिता ने उसका रिश्ता तय किया था।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर गांव में पप्पू निषाद के पुत्र दीपू (20) का शव शनिवार सुबह रिसौरा गांव के पास रस्सी के फंदे पर पेड़ से लटका मिला। पनगरा ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर बाइक और शराब की शीशी पड़ी मिली। पिता ने बताया कि किसी बात पर मां ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह बाइक लेकर घर से चला गया था। मृतक बालू भरी बोरियां बेचकर परिवार चला रहा था। दीपू दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन