फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Tiger skeleton found in Panna Tiger Reserve Park, forest department sent sample for DNA test

बांदा: पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

Thu, 16 Dec 2021 10:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 16 Dec 2021 10:38 PM IST
सार

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में गुरुवार को बाघ का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग ने डीएनए टेस्ट के लिए नमूना भेजा है। बता दें कि इस वर्ष बाघ की मौतों का आंकड़ा तीन पार हो गया है।

विज्ञापन
Banda: Tiger skeleton found in Panna Tiger Reserve Park, forest department sent sample for DNA test
मृत बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बुंदेलखंड के विश्व विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघ की मौत हो गई। प्रबंधन को कई दिनों बाद गुरुवार को झाड़ियों के बीच में कंकाल मिला है। बाघ या तेंदुए की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। इस वर्ष में पार्क में तीसरे बाघ की मौत हुई है।
विज्ञापन


वनराज यानी बाघ (टाइगर) के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की पूरी दुनिया में शोहरत है। बाघों के अलावा यहां गिद्ध व अन्य तमाम दुर्लभ जीव-जंतु संरक्षित हैं। वन विभाग इनका संरक्षण और देखभाल कर रहा है। बाघों को बचाने और उन पर लगातार नजर रखने के लिए इसी वर्ष जीपीएस कालर लगाए गए हैं।
विज्ञापन


तमाम कवायद के बाद भी बाघों की असमय मौत थम नहीं रही। यह कंकाल पार्क के अकोला बफर क्षेत्र की बांधी कलां बीट में मिला है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बाघ जैसे जीव की हड्डियां मिली हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बाघ या तेंदुआ हो सकता है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अनुमान है कि 7-8 दिन पूर्व इसकी मौत हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं कि शव नर का है या मादा का। कंकाल का रमपुरा गेट के पास दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed