{"_id":"63c0296ec460893b6f39a95c","slug":"banda-student-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: ट्यूशन के बहाने निकला छात्र हुआ हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: ट्यूशन के बहाने निकला छात्र हुआ हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, मौके पर मौत
Thu, 12 Jan 2023 09:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Jan 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
रोहित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में पिता की बाइक लेकर लखनऊ से गांव के लिए निकले छात्र की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। राहगीरों ने उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। भाई ने बताया कि वह ट्यूशन के बहाने घर से निकला था। लखनऊ में परिवार के साथ रह रहा रोहित (19) पुत्र बाबू बुधवार को बाइक से जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़ांव गांव आ रहा था।
विज्ञापन
शाम को तिंदवारी थाना क्षेत्र में कस्बे से कुछ पहले किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची तिंदवारी थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाइक में दर्ज नंबर से नाम-पता की जानकारी ली और रोहित के मोबाइल से परिजनों को घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। चचेरे भाई रोहन ने बताया कि रोहित के पिता बाबू और मां लखनऊ में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। रोहित हाईस्कूल का छात्र था। घरवालों को बिना बताए पिता की बाइक लेकर अपने गांव गड़ांव दादी-बाबा से मिलने जा रहा था। परिजन ट्यूशन पढ़ने की बात समझते रहे। देर रात वापस न आने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। इसी बीच पुलिस से उसकी मौत की सूचना मिली। वह दो भाइयों में बड़ा था। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन