फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Skeleton of a young man missing for 11 days found in the forest

Banda: 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला, जड़ी-बूटी खोजने निकले दो लोगों ने दी जानकारी

Sun, 16 Jun 2024 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2024 07:31 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Banda: Skeleton of a young man missing for 11 days found in the forest
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले के पैलानी में 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में पड़ा मिला। गांव के दो लोग जड़ी-बूटी खोजने गए तो उन्हें कंकाल दिखा। मां ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसर डेरा निवासी वरदानी निषाद (19) खदान में पानी के पाउच बेचता था। वह पांच जून से लापता था।

विज्ञापन


मां मीरा ने चौकी और थाने में जानकारी दी थी। आठ जून को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। रविवार को गांव के संतू और मिलन जड़ी-बूटी खोजने जंगल की ओर गए थे। वहां सुनसान इलाके में कंकाल पड़ा देख ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी होने पर मां मीरा देवी मौके पर गई तो वहां बेटे के चप्पल, टी शर्ट, हाफ लोअर तथा झोला दिखा। इस पर वह रोने लगी। सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप पटेल, चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

मीरा ने बताया कि वह मायके में 10 साल से रह रही है। उसकी शादी धुंधपुर मौहर जिला हमीरपुर में हुई थी। छह साल पहले पति संतराम ने खुदकुशी कर ली थी। मीरा ने बताया कि उसके तीन पुत्र और एक पुत्री थीं। बताया कि वरदानी खदान में पानी के पाउच बेचने गया था। उन्होंने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।

थानाध्यक्ष्ज्ञ संदीप पटेल ने बताया कि जंगल में नर कंकाल मिला है। अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसे रात में दिखाई नहीं देता था। पुलिस की आशंका है कि वह भटककर जंगल में पहुंच गया है। किसी जंगली जानवर का शिकार हो गया है। अवशेष की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed