{"_id":"66823841bf2a556b11077cd7","slug":"banda-rs-30-lakhs-extorted-from-medical-officer-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: दूसरे का प्लाॅट दिखाकर चिकित्साधिकारी से हड़पे 30 लाख रुपये, महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: दूसरे का प्लाॅट दिखाकर चिकित्साधिकारी से हड़पे 30 लाख रुपये, महिला समेत चार पर रिपोर्ट दर्ज
Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
सार
यूबी के बांदा जिले में चिकित्साधिकारी से 30 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। चिकित्साधिकारी ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
किसी दूसरे का प्लाट दिखाकर चिकित्साधिकारी से 12 लाख रुपये और 18 लाख 60 हजार रुपये चेक के माध्यम से ले लिए। जब वह प्लाॅट पर निर्माण कराने पहुंचे तो वास्तविक मालिक ने आकर मना किया और फ्राड होने की बात कही। चिकित्साधिकारी ने एएसपी से प्रकरण की शिकायत की। एएसपी के आदेश पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला निवासी जय प्रकाश साहू ने बताया कि वह मौदहा सीएचसी में चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। शहर के आवास विकास निवासी सूरज सिंह अपने साथ एचएल इंटर काॅलेज के पास के निवासी लोकेद्र प्रताप सिंह, कामतानाथन द्विवेदी व अरुणा देवी आए। लोकेद्र ने बताया कि उसका प्लाॅट इंदिरा नगर सहकारी समिति दीपशिखा काॅलाेनी में है।
लोकेंद्र की शादी होनी है। इस कारण पैसे की जरूरत है। चिकित्साधिकारी ने बताया कि वह उनके झांसे में आ गए। मौके पर जाकर प्लॉट देखा। लोकेशन अच्छी होने पर उसने 12 लाख रुपये नकद दिए और रजिस्ट्री में चेक द्वारा 18 लाख 60 हजार रुपये दिए। चेक बैंक में क्लियर नहीं हो सका। इस पर उसने दूसरे माध्यम से पैसा भेज दिया। जब वह प्लाॅट में कब्जा करने पहुंचा तो वह प्लाॅट दूसरे का निकला। उसने कई बार पैसा वापस करने के लिए कहा लेकिन उसका पैसा वापस नहीं हुआ। पीड़ित की तहरीर पर एएसपी के आदेश पर कोतवाली में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज की गई है।