फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Committee arrived at the residential school to conduct an inquiry

Banda News: जांच करने आवासीय विद्यालय पहुंची कमेटी

Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Committee arrived at the residential school to conduct an inquiry
फोटो-13-बीएल विद्यालय मंदिर आवासीय विद्यालय का भवन। संवाद
== दो बच्चों की मौत का मामला ==
विज्ञापन

फोटो-13-बीएल विद्यालय मंदिर आवासीय विद्यालय का भवन। संवाद

-डीएम के आदेश पर गठित की गई है कमेटी
- जांच टीम को आवासीय विद्यालय में मिले 16 छात्र
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। झील का पुरवा स्थित बीएल विद्या मंदिर आवासीय विद्यालय में दो बच्चों की मौत के मामले में बुधवार को जांच कमेटी विद्यालय पहुंची। डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट, सीएमओ, बीएसए और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं। सीएमओ और बीएसए की ओर से प्रतिनिधि शामिल रहे। टीम ने विद्यालय की व्यवस्थाओं, मान्यता संबंधी अभिलेखों, हॉस्टल संचालन और भोजन की व्यवस्था की जांच की। मौके पर 16 छात्र मिले।

17 अगस्त की रात विद्यालय में कक्षा छह के छात्र नितिन और कक्षा दो के छात्र अरुण की हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई थी। परिजनों ने बच्चों को मोमोज की खराब चटनी खिलाने का आरोप लगाया था। उनका यह भी आरोप था कि रात में बच्चों की तबीयत बिगड़ने की सूचना उन्हें नहीं दी गई और सुबह मौत के बाद जानकारी दी गई। मामले में विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान विद्यालय का आवासीय रूप से संचालन होता मिला और मौके पर 16 छात्र मौजूद थे। सभी विभागों ने अपने-अपने बिंदुओं पर जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता ने रसोई और भोजन व्यवस्था की पड़ताल की। बीएसए के प्रतिनिधि ने मान्यता संबंधी अभिलेख देखे। टीम जल्द अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जांच में मूंग की दाल में मिले थे कीड़े
घटना के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विद्यालय से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। पिछले माह आई रिपोर्ट में मूंग की दाल का नमूना मानक के अनुरूप नहीं मिला था। जांच में उसमें कीड़े पाए गए थे। विभाग की ओर से इस मामले में अलग से मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

----------
बीएसए के नोटिस का भी नहीं दिया जवाब
बीएसए अव्यक्त राम तिवारी की ओर से विद्यालय को दो नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें मान्यता संबंधी मानकों और अभिलेखों के साथ हॉस्टल संचालन के संबंध में जवाब मांगा गया था। विद्यालय की ओर से अब तक दोनों नोटिसों का जवाब नहीं दिया गया है।

फोटो-13-बीएल विद्यालय मंदिर आवासीय विद्यालय का भवन। संवाद

फोटो-13-बीएल विद्यालय मंदिर आवासीय विद्यालय का भवन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed