फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Man sentenced to death for misdeed and murder

Banda: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या में दोषी को फांसी की सजा, 28 दिन में पॉक्सो अदालत से आया फैसला

Thu, 05 Jan 2023 12:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Banda: Man sentenced to death for misdeed and murder
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बांदा जिले में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या के दोषी रिश्ते के बाबा को अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। यह फैसला सात तारीखों में सुनवाई के बाद महज 28 दिन में आया है। सजा सुनाए जाने के साथ विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) अनु सक्सेना ने टिप्पणी की कि ऐसे अपराधों में दुर्दांत अपराधी को इससे कम सजा देना पीड़िता के साथ अन्याय होगा।

विज्ञापन


दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) कमल सिंह गौतम ने बताया कि मरका थानाक्षेत्र के एक गांव की बच्ची के बाबा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि 18 अप्रैल 2021 को रामबहादुर उनकी पौत्री को बिस्कुट खिलाने के बहाने घर ले गया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


आंगन में खपरैल और कबाड़ के बीच शव छिपा दिया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रामबहादुर प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया था। सिर्फ 42 दिन में जांच पूरी कर पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। छह गवाह पेश किए गए। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनु सक्सेना ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रामबहादुर को दोषी पाया और उसे फांसी की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एक लाख रुपये जुर्माना किया। धारा 377 (दुष्कर्म) में आजीवन कारावास व 50 हजार रुपये जुर्माना और धारा 201 (शव छिपाने) में 10 वर्ष की जेल व 20 हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर अतिरिक्त जेल भुगतनी होगी। सभी सजाएं साथ चलेंगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed