फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda Laborer died due to lack of treatment was injured in a shuttering accident then his throat was slit

Banda: इलाज के अभाव में मजदूर की मौत, शटरिंग हादसे में हुआ था घायल, फिर रेत लिया था गला, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 06 Aug 2025 09:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 09:30 PM IST
सार

Banda News: बांदा में इलाज का खर्च न जुटा पाने से निराश मजदूर ने खुद का गला रेतने की कोशिश की थी, जिसकी बाद में इलाज के अभावा में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Banda Laborer died due to lack of treatment was injured in a shuttering accident then his throat was slit
जानकारी देता भाई भागीरथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के भिडौरा गांव निवासी मजदूर की मंगलवार देर शाम घर पर मौत हो गई। गांव निवासी सुनील ने बताया कि उसके पड़ोसी चिक्कू उर्फ राजेंद्र (40) बीती 10 जुलाई को हरियाणा बार्डर पर शटरिंग का काम करते समय शटरिंग गिर जाने से गंभीर घायल हो गया था। उसका हरियाणा के सफदरगंज अस्पताल में इलाज चला था, जहां से परिजन उसे लेकर बांदा आ गए थे।

विज्ञापन

यहां उन्होंने प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में उसे दिखाया था। डॉक्टरों ने इलाज में लाखों का खर्चा बताया था। जिस पर भाई भागीरथ ने अपने पास से 50 हजार रुपये लगा दिए थे। इस दौरान इलाज कराने में असमर्थ होने पर चिक्कू ने 29 जुलाई को ब्लेड से अपना गला रेत लिया था। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में दिखाया था। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया था।

विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम कराया
मेडिकल कॉलेज से भी उसे रेफर कर दिया था। कानपुर में डॉक्टरों ने उसके संपूर्ण इलाज में 15 से 20 लाख का खर्चा बताया था। तब परिजन उसे घर ले आए थे। यहां मंगलवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पड़ोसी सुनील के मुताबिक, वह दो भाइयों में छोटा व अविवाहित था। माता-पिता का निधन हो चुका है। दो बीघा पट्टे की जमीन है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed