फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Innocent girl swallows coin while playing, death

Banda: खेल-खेल में मासूम बच्ची ने निगला सिक्का, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 30 Oct 2024 07:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Oct 2024 07:53 PM IST
सार

Banda News: दो रुपये का सिक्का निगलने से मासूम बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Banda: Innocent girl swallows coin while playing, death
मासूम की मौत पर गश खाकर गिरे माता-पिता को संभालते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेलते समय एक साल की बच्ची ने दो रुपये का सिक्का निगल लिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता शव लेकर घर चले गए। पुलिस को सूचना नहीं दी। चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी महक (एक वर्ष) बुधवार को सुबह घर में खेल रही थी। इस दौरान उसने दो रुपये का सिक्का मुंह में डाल लिया।

विज्ञापन


सिक्का गले में अटक गया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पिता लोमस उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी। बच्ची की मौत पर पति-पत्नी गश खाकर गिर गए। परिजन उन्हें संभालते रहे। बाद में वह शव लेकर घर चले गए। लोमस ने बताया कि वह पेशे से मजदूर है, महक उनकी इकलौती संतान थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed