{"_id":"6783c9089bcf4f9db4034d17","slug":"banda-hurt-by-the-scolding-of-parents-the-doctor-committed-suicide-by-hanging-himself-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: माता-पिता की डांट से आहत डॉक्टर ने फंदा लगाकर दी जान, घर में ही चलाते थे क्लीनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: माता-पिता की डांट से आहत डॉक्टर ने फंदा लगाकर दी जान, घर में ही चलाते थे क्लीनिक
Sun, 12 Jan 2025 07:23 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Jan 2025 07:23 PM IST
सार
Banda News: नशा करने पर माता-पिता ने डांटा तो प्राइवेट दंत चिकित्सक ने मौत को गले लगा लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
डेंटल चिकित्सक अर्पित सिंह गौतम की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राइवेट दंत चिकित्सक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि नशे में माता-पिता से झगड़कर आत्मघाती कदम उठाया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर निवासी अर्पित सिंह गौतम (34) ने शनिवार की रात नौ बजे करीब मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे से कैमरा टांगने वाले पट्टे से फंदा लगा लिया। ममेरे भाई रवि ने मकान में चढ़कर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। अर्पित गौतम के मित्र विकल्प कुमार व छोटे भाई अनुराग गौतम ने बताया कि अर्पित बीडीएस किए थे।
वह आठ साल से घर में ही गौतम डेंटल क्लीनिक चला रहे थे। दो तीन दिन से वह बीयर आदि का नशा कर रहे थे। नशा को लेकर शुक्रवार को माता-पिता ने उसे डांट दिया था। इससे विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर सिविल लाइन चौकी पुलिस भी पहुंची थी, घर में उसे समझाया भी था। उसके बाद उसके मित्र विकल्प ने भी काफी समझाया था। विकल्प के मुताबिक, माता-पिता के डांटने से आहत था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।
दो भाइयों में बड़ा व अविवाहित था। छोटा भाई अनुराग राजादेवी डिग्री काॅलेज से बीकाम कर रहा है। पिता इंद्रपाल गौतम बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हैं। घर में मां मिथलेश हैं। शहर कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि डेंटल चिकित्सक ने खुदकुशी की है। घरेलू विवाद बताया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।