{"_id":"6887324f426470a029099b3c","slug":"banda-house-collapsed-due-to-rain-girl-died-after-being-buried-under-it-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान बच्ची दबकर की मौत, बिजली गिरने किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: बारिश के चलते ढहा कच्चा मकान बच्ची दबकर की मौत, बिजली गिरने किसान की मौत
Mon, 28 Jul 2025 01:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:51 PM IST
विज्ञापन
खप्टिहा में अरूण यादव का गिरा पड़ा मकान
- फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में शनिवार की रात 42 मिमी. बारिश हुई है। शहर से लेकर गांव तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आया। नदी, नालों के उफनाने से एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क टूट गया। जलभराव व सीलन से एक दर्जन कच्चें मकान भराभरा गए। मिट्टी में दबने से किशोरी की मौत हो गई। उधर, बिजली गिरने से खेत में धान की बेड रोप रहे किसान की मौत हो गई। शहर व गांवों में बारिश से पूरी रात बिजली की आपूर्ति बंद रही। पानी की टंकी आदि न भरने से पेयजल आपूर्ति भी नहीं हुई।
नरैनी संवाद के अनुसार कालिंजर थाना क्षेत्र के नीबी गांव में शनिवार की रात करीब 9:30 बजे झमाझम बारिश के बीच चंद्रिका प्रसाद वर्मा के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। घटना के समय परिवार के लोग घर में खाना खा रहे थे। मलवे में चंद्रिका की बेटी बेबी (11) दब गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से ऑनन फानन बच्ची को मिट्टी से निकालकर सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर नायब तहसीलदार यशपाल सिंह और लेखपाल इंद्रजीत कुशवाहा मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। उधर, मरका थाना क्षेत्र के कलाना गांव के कुमेढा मे बिजली गिरने से किसान भुलुवा पुत्र रजुवा (68) वर्ष की मौत हो गई। बेटे राकेश कुमार ने बताया कि घटना के समय पिता खेतों में धान की बेड रोप रहे थे। शाम को अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी वह घायल हो गए।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, शनिवार की रात ही बारिश से पैलानी के खप्टिहा कलांं गांव में रंजना मिश्रा, बल्लू गुप्ता, सविता के मकान गिर गए। बबेरू संवाद सहयोगी के अनुसारमुरवल, हरदौली, कुचेदू, पतवन गांव में जलभराव से दो मकानों की दीवार गिर गई। एक मकान की दीवार फट गई। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है। बिसंडा अजीतपारा में रामशरण के पशुबाड़े की दीवार गिर गई। नाई में बिंदा के रिहायशी मकान दीवार गिर गई। बिलगांव में भरोसी का मकान बैठ गया। सिकलौढ़ी में जलभराव से एक गांव से दूसरे गांव का संपर्क टूट गया। अतर्रा संवाद सहयोगी के अनुसार फतेहगंज भगवतपुर गांव के पास रपटे में पानी भर जाने से दर्जनभर गांवों का संपर्क टूट गया। तिंदवारी के परसौडा, बेंदा, मिरगहनी, मुगुंस, पचनेही में जल निकासी न होने से गांव टापू जैसे नजर आए।
विज्ञापन
बारिश से होने वाले नुकसान की जांच करा रहे है। मृतक आश्रितों को दैवीय आपदा से चार लाख की आर्थिक मदद की जाएगी। जो मकान बारिश में गिर गए है उनके गृहस्वामियों को मुआवजा दिया जाएगा। - राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी, बांदा