फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda: Harsh firing with revolver

बांदा: बरात में रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग, मामा-भांजा घायल

Tue, 30 Nov 2021 11:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Nov 2021 11:22 AM IST
विज्ञापन
Banda: Harsh firing with revolver
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
बांदा जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करहिया में शिवकुमार पुत्र राम नारायण सिंह के यहां सोमवार शाम सीमावर्ती जनपद फतेहपुर से पंकज सिंह की बरात आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे बरात के दौरान हर्ष फायरिंग में रिटायर्ड फौजी हरिद्वार सिंह और उसका भांजा योगेंद्र सिंह जख्मी हो गए।
विज्ञापन


रिटायर्ड फौजी के हाथ में और योगेंद्र सिंह के पेट मे गोली लगी। योगेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग रिटायर्ड फौजी हरिद्वार सिंह अपनी सर्विस रिवाल्वर से कर रहा था।
विज्ञापन


जिससे उसके हाथ में गोली लगी। योगेंद्र सिंह फतेहपुर जनपद के थाना जाफरगंज का रहने वाला है। हर्ष फायरिंग करने वाले आरोपी को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed