फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Farmer battling cancer committed suicide by shooting himself

Banda: कैंसर से जूझ रहे किसान ने गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट भी छोड़ा

Thu, 05 Sep 2024 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 05 Sep 2024 10:14 PM IST
सार

Banda News: कैंसर से जूझ रहे किसान ने मौत को गले लगा लिया। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव की है। किसान तीन साल से कैंसर की बीमारी से पीड़ित था।

विज्ञापन
Banda: Farmer battling cancer committed suicide by shooting himself
पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंसर से पीड़ित किसान ने माथे पर तमंचे से गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर छोटा भाई पहुंचा तो किसान घर के बाहर गिरा मिला। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस व फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच की। किसान की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। उसने लिखा है कि वह असहनीय पीड़ा की वजह से खुद यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मवई बुजुर्ग गांव निवासी मनप्यारे लाल प्रजापति (44) ने बृहस्पतिवार को तड़के करीब सवा तीन बजे तमंचे से माथे पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय गांव में बिजली नहीं थी। गोली की आवाज सुनकर उसका छोटा भाई महेंद्र उठकर घर के बाहर आया तो मनप्यारे जमीन पर गिरे मिले। भाई ने मोबाइल के टार्च की रोशनी में देखा तो मृत पड़े थे। भाई ने परिजनों को जगाया और पुलिस को सूचना दी। सुबह कृषि विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार और फील्ड यूनिट टीम पहुंची। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

मृतक की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि वह असहनीय दर्द से परेशान है, अब दर्द नहीं सह सकता। वह खुद यह कदम उठा रहा है। मेरे मरने के बाद भाई मेरे बच्चों का ख्याल रखें।

 

छोटे भाई महेंद्र ने बताया कि तीन साल से वह गाल के कैंसर से पीड़ित थे। उनका ग्वालियर कैंसर हास्पिटल व अपोलो हास्पिटल लखनऊ से इलाज चल रहा था। एक साल सैफई इटावा में आयुर्वेद का भी इलाज चला था। सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि कैंसर पीड़ित होने की वजह से गोली मारकर खुदकुशी की है। तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया है। तमंचे की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed