फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Drunk husband killed his wife for snatching the newborn from his hands

Banda: नशे में धुत पति के हाथ से नवजात को छीनने पर पत्नी को मार डाला, बहन ने दर्ज कराई हत्या की रिपोर्ट

Sun, 17 Nov 2024 10:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

Banda News: नशे में धुत पति ने धारदार हथियार से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव की है। 

विज्ञापन
Banda: Drunk husband killed his wife for snatching the newborn from his hands
महिला की फाइल फोटो व हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराब के नशे में धुत पति के हाथ में नवजात देख मां ने गिरने के डर से छीनने की कोशिश की, इसी बात से गुस्साए पति ने गले में कटार मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला की सगी बहन ने आरोपी पति के खिलाफ मटौंध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव निवासी प्रियंका सिंह (30) की रविवार को दोपहर उसके पति दीपू सिंह ने गले में कटारी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना के समय घर में प्रियंका की सास मालती घर के बाहर थी। कुछ देर बाद वह अंदर आई तो प्रियंका का लहूलुहान शव कमरे में पड़ा देखा, उन्होंने परिजनों को जानकारी दी। प्रियंका की सगी बहन सोनम उसी गांव में हत्यारोपी दीपू सिंह के परिवार में ब्याही है वह भी पहुंची। बहन ने आरोप लगाया कि दीपू सिंह शराब के नशे का आदी है। नशे के चलते आए दिन घर में झगड़ा होता है। दीपू ने प्रियंका के जेवर व अन्य गृहस्थी का सामान भी नशे के चक्कर में बेच दिया था। इसी को लेकर विवाद होता था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन भी दीपू सिंह से नशे में विवाद हुआ था। दीपू के हाथ में दो माह का बच्चा था, बहन ने गिरने के डर से उससे छीन लिया था। इसी के चलते उसने घटना को अंजाम दिया है। सोनम की तहरीर पर मटौंध थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष मटौंध संदीप सिंह ने बताया कि आलाकत्ल कटार को बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपी पति की तलाश की जा रही है। घर में नशे की हालत में विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया है। बहन की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र की हरकतों से आजिज पिता दो माह से लापता
मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि मरौली गांव में किसान रणजीत सिंह के दो बेटे हैं। बड़ा पुत्र दीपू शराब के नशे का आदी है। पुत्र की हरकतों से आजिज होकर वह दो माह से घर से लापता हैं। वर्तमान में घर में उनकी पत्नी मालती, छोटा पुूत्र व बहू प्रियंका और हत्यारोपी बेटा दीपू सिंह ही रहते हैं। घटना के समय दीपू का छोटा भाई घर में नहीं था। घटना की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नशे का आदी होने के चलते दीपू ने अपनी घर-गृहस्थी और पत्नी का जेवर आदि भी बेच दिया है। पिता के पास करीब 25 बीघा जमीन है। खेती से ही गुजर बसर होता है। हत्यारोपी दीपू के तीन पुत्र क्रमश: पांच साल, तीन साल व दो माह के हैं। हत्यारोपी आपराधिक प्रवृति का है। मारपीट के एक मामले में पुलिस को उसकी तलाश भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed