फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Dead body of a young man found in a pond in suspicious condition

Banda: संदिग्ध हालत में युवक का तालाब में मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 04 Mar 2023 03:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 04 Mar 2023 03:01 PM IST
विज्ञापन
Banda: Dead body of a young man found in a pond in suspicious condition
मृतक देवेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में ननिहाल में रह रहे युवक का शराब पीने के बाद साथियों के साथ विवाद हो गया। जिसके बाद उसका शव तालाब में मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान हैं। एसपी अभिनंदन ने घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रथम दृष्टया हत्या प्रतीत होना बताया है। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव निवासी मृतक देवेंद्र पटेल उर्फ गोलू (25) पुत्र स्व. विकास सिंह पटेल का पैतृक गांव इसी क्षेत्र का कैरी गांव है। पल्हारी में उसका ननिहाल है, नाना जसवंत पूर्व प्रधान हैं। वह बचपन से ही यहां मां सुनीता के साथ रह रहा था। शनिवार सुबह खेतों की तरफ पहुंचे ग्रामीणों ने उसका शव तालाब में पड़ा देखा।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर नाना व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसपी अभिनंदन, सीओ राकेश सिंह, थाना प्रभारी, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। शव तालाब से निकलवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किये जाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों में चर्चा है कि शुक्रवार देर शाम उसे गांव के दो युवकों के साथ तालाब के किनारे शराब पीते देखा गया था। इसके बाद नशे में किसी बात को लेकर विवाद होने पर साथ में मौजूद युवकों ने ही उसकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया। रात आठ बजे से उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। मृतक शादीशुदा था। उसके परिवार में मां सुनीता के अलावा पत्नी कल्पना और एक बच्चा था। मृतक के नाम चार बीघा खेती भी बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed