{"_id":"6326b4017f549e5ca141ac38","slug":"banda-crime-news-murder-of-a-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Crime: चोरों ने गृहस्वामी के बेटे को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Crime: चोरों ने गृहस्वामी के बेटे को चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Sep 2022 12:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:03 PM IST
सार
यूपी के बांदा जिले में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरों ने गृहस्वामी के बेटे को चाकू से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा जिले के बबेरू कस्बे में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने गृहस्वामी के बेटे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने इस घटना को तब अंजाम दिया जब चोरी करके भाग रहे चोरों को गृह स्वामी ने देख लिया और उसके बेटे ने चोरों का पीछा किया। घर से करीब 1 किलोमीटर की दूरी पर चोरों ने गृह स्वामी के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
रात में काफी खोजबीन के बाद परिजनों को तिंदवारी रोड पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक जितेंद्र कुमार (24) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी बांदा रोड गायत्री नगर बबेरू बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
रात में काफी खोजबीन के बाद परिजनों को तिंदवारी रोड पर युवक का शव पड़ा मिला। मृतक जितेंद्र कुमार (24) पुत्र मुन्ना गुप्ता निवासी बांदा रोड गायत्री नगर बबेरू बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन