फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Accused of Misdeed with girl arrested in encounter, shot in both legs

Banda: बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैर में गोली लगी

Sat, 26 Jul 2025 11:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Banda: Accused of Misdeed with girl arrested in encounter, shot in both legs
गुढ़ाकला गांव में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
कालिंजर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे घर के बाहर खेल रही छह साल की बच्ची को 20 वर्षीय युवक अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को पुलिस और परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां से बच्ची को देर रात कानपुर हैलट रेफर कर दिया। उधर, रात करीब 12 बजे पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उसके दोनों पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सीमा से सटे एक गांव में ननिहाल में माता-पिता के साथ रह रही छह वर्षीय मासूम बच्ची शुक्रवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी 20 वर्षीय युवक उसको उठा ले गया। घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर बच्ची को सीएचसी नरैनी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सीएचसी के डॉक्टर ने बताया कि प्राइवेट पार्ट से रक्तस्राव अधिक हो रहा है। पीडियाट्रिक सर्जन न होने पर देर रात बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी भी सीएचसी पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की है। कालिंजर थाना प्रभारी दीपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। रात में ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आरोपी को गुढ़ाकला गांव में गुढा मंदिर रोड पुलिया के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed