फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: Accused arrested in elderly woman's death case; nose stud recovered

बांदा: बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाक की कील बरामद

Tue, 22 Sep 2026 06:29 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Tue, 22 Sep 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Banda: Accused arrested in elderly woman's death case; nose stud recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अतर्रा थाना क्षेत्र के खम्हौरा गांव में बुजुर्ग महिला से मारपीट और लूट के बाद हुई मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से महिला की लूटी गई नाक की कील भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की है। खम्हौरा गांव में 18 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की थी। गंभीर हालत में महिला को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतका की बहू सरोज की तहरीर पर अतर्रा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर आरोपी ददुआ पुत्र शिवअवतार निवासी अंश बल्लान को रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि 18 सितंबर को धान के खेत में बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर उसकी नाक की कील छीनी थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाक की कील बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक सुरेंद्र प्रताप, हेड कांस्टेबल विमल मिश्रा और कांस्टेबल सतीश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed