फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Banda: 40 lakhs cheated in eight years by trapping a young man in love trap, woman arrested

Banda: रईसजादे को प्रेमजाल में फंसाकर आठ साल में ऐंठे 40 लाख, शातिर महिला गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 08:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 22 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में ठगी का मामला सामने आया है। युवक को प्रेमजाल में फंसाकर महिला ने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Banda: 40 lakhs cheated in eight years by trapping a young man in love trap, woman arrested
जिला अस्पताल में महिला पुलिस कर्मियों के साथ नकाब में आई आरोपी महिला राहिला बेगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के रईसजादे को आठ साल तक प्रेमजाल में फंसाकर एक महिला ने 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी महिला शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया आत्महत्या प्रकरण में हाईकोर्ट से जमानत पर थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। लखनऊ के किशोरगंज शहादतगंज निवासी व्यवसायी के बेटे मोहम्मद इरशाद ने सात दिसंबर को कोतवाली नगर में राहिला निवासी पुलिस लाइन जरैली कोठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


उसने बताया, वर्ष 2011 में उसके मोबाइल से एक गलत नंबर लग जाने से उसकी राहिला से बात हुई थी। आरोप है कि इसके बाद राहिला लगातार उससे बातें करती रही। उसने प्रेमजाल में फंसाकर उसे बांदा बुला लिया। मुलाकात में पता चला कि उसका एक बेटा व बेटी है। उसकी शादी पुलिसकर्मी अमीरुद्दीन से हुई थी। इरशाद ने बताया कि वह राहिला को चाहने लगा था। उसका पूरा खर्च भी आठ साल तक उठाया। राहिला के बैंक खातों में तकरीबन 40 लाख रुपये तक जमा किए।

विज्ञापन

जरैली कोठी में मकान बनाने के लिए भी पैसे दिए। वर्ष 2018 में उसका राहिला से झगड़ा हो गया। उसे यह भी पता चला कि उसके अलावा और भी कई लोग इसके प्रेमजाल में फंसे हैं। उसने राहिला से इस बारे में बात की तो उसने दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दे डाली। इरशाद की तहरीर पर पुलिस ने राहिला, उसके दो भाई शाहिद और जाफर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया, गुरुवार को पुलिस ने उसे संकट मोचन मंदिर के पास से पकड़ा है। उसका मेडिकल परीक्षण कराकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

सराफा व्यवसायी के आत्महत्या प्रकरण में है आरोपी
आरोपी महिला का शिकार शहर का एक सराफ व्यवसायी भी हो चुका है। उसके हुस्न के जाल में फंसे सराफा व्यवसायी शैलेश जड़िया ने आत्महत्या कर ली थी। इस प्रकरण में महिला को छह मई 2022 को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अभी वह हाईकोर्ट से जमानत पर थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed