फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ganesh Chaturthi festivities in full swing; grand pandals being decked up.

Banda News: गणेश चतुर्थी की धूम, सज रहे भव्य पंडाल

Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi festivities in full swing; grand pandals being decked up.
फोटो-19-महाराणा प्रताप चौक पर सजाया जा रहा पंडाल। संवाद
विज्ञापन

= 14 सितंबर को गूंजेंगे गणपति बाप्पा मोरया के जयकारे, तैयारियां अंतिम चरण में

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। जनपद में 14 सितंबर को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांवों तक भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभिन्न स्थानों पर भव्य और आकर्षक पंडाल सजाए जा रहे हैं। बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है।
शहर के प्रमुख चौराहों, मोहल्लों और बाजारों में गणपति स्थापना के लिए विशेष पंडाल तैयार किए जा रहे हैं। कारीगर और युवा समितियों के सदस्य दिन-रात पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कहीं फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजावट हो रही है तो कहीं आकर्षक थीम पर पंडाल बनाए जा रहे हैं। बाजारों में विभिन्न आकार और स्वरूप की गणेश प्रतिमाएं सज गई हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार मूर्तियों की खरीदारी कर रहे हैं। 14 सितंबर को प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही पूरा जनपद गणपति बाप्पा मोरया और जय गणेश देवा के जयकारों से गूंज उठेगा।
विज्ञापन

पर्व को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी तैयारी में जुटा है। प्रमुख पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी विशेष योजना बनाई जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बाजारों में बढ़ी रौनक
गणेश चतुर्थी नजदीक आते ही प्रतिमा विक्रेताओं, सजावट सामग्री और पूजन सामग्री की दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। मिट्टी और प्लास्टर की विभिन्न आकार की प्रतिमाएं लोगों को आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि पिछले दो दिनों में खरीदारी में तेजी आई है और पर्व तक बाजारों में और भी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed