{"_id":"6aa2f1582b8a0eda910e74b3","slug":"banda-senior-team-wins-volleyball-competition-atarra-finishes-as-runner-up-banda-news-c-212-1-mah1012-151913-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांदा सीनियर विजेता, अतर्रा उप विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांदा सीनियर विजेता, अतर्रा उप विजेता
विज्ञापन
फोटो-18- विजेता टीम के साथ विद्यालय स्टाफ व अतिथिगण। स्रोत: विद्यालय

- जूनियर में अतर्रा और सब जूनियर में बबेरू ने मारी बाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
नरैनी। किसान इंटर कॉलेज नौहाई में बृहस्पतिवार को जनपद स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बबेरू, अतर्रा और बांदा क्षेत्र की टीमों ने प्रतिभाग किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में बांदा क्षेत्र की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि अतर्रा क्षेत्र की टीम उप विजेता रही।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने किया। इसमें 17 वर्षीय जूनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला अतर्रा और बबेरू क्षेत्र की टीमों के बीच हुआ। इसमें अतर्रा क्षेत्र की टीम विजेता और बबेरू क्षेत्र की टीम उप विजेता रही। इसी क्रम में चौदह वर्षीय सब जूनियर वर्ग में बबेरू और अतर्रा क्षेत्र की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बबेरू क्षेत्र की टीम विजेता और अतर्रा क्षेत्र की टीम उप विजेता घोषित की गई। अंत में डीआईओएस ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय प्रबंधक प्रद्युम्न नरेश आजाद, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्रा, जिला खेल सचिव सुरेश कुमार, मंडलीय खेल सचिव रमेश सिंह, अवधेश प्रताप सिंह मौजूद रहे।