{"_id":"6650e071388c829c9701ad54","slug":"babbar-lion-bharat-and-lioness-gauri-will-grace-gorakhpur-zoo-etawa-news-c-216-1-etw1002-112103-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी गोरखपुर चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बब्बर शेर भरत और शेरनी गौरी गोरखपुर चिड़ियाघर की शोभा बढ़ाएंगे
Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 25 May 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16:::::
- केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण व प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर गुरुवार रात भेजे गए शेर-शेरनी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। गोरखपुर चिड़ियाघर की शोभा अब इटावा सफारी पार्क के दो शेर-शेरनी बढ़ाएंगे। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण व प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर गुरुवार को सफारी प्रशासन ने दोनों शेर-शेरनियों को गोरखपुर के विदा किया।
शेर भरत इटावा सफारी पार्क के लॉयन ब्रीडिंग सेंटर में 26 जून 2019 को पैदा हुआ है, जबकि शेरनी गौरी सक्करबाग प्राणी उद्यान जूनागढ़ गुजरात से 25 सितंबर 2019 में इटावा सफारी पार्क में लाई गई थी।
केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण नई दिल्ली व प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव उप्र से के निर्देश पर इटावा सफारी पार्क के बब्बर शेर भरत व बब्बर शेरनी गौरी गोरखपुर के चिड़ियाघर भेजने का निर्णय लिया गया। गुरुवार रात शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान की टीम के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में व उप पशुचिकित्सक पशु पालन विभाग डॉ. आरके सिंह की देख रेख में पूरी टीम के साथ में गोरखपुर प्राणि उद्यान भेजा गया।
विज्ञापन
सफारी के उप निदेशक डॉ. विनय सिंह ने बताया कि दोनों शेर-शेरनियों को सुरक्षित गोरखपुर जू के लिए रवाना कर दिया गया है। वह अब वहां के पर्यटकों का उत्साह बढ़ाएंगे।
सफारी एक्सप्रेस के प्रथम संस्कार का किया विमोचन
इटावा। विश्व कछुआ दिवस के अवसर पर चंबल सेंचुरी के तहत नदगवां में आयोजित कार्यक्रम में इटावा सफारी पार्क की ओर से प्रकाशित होने वाले त्रैमासिक न्यूजलेटर ‘सफारी एक्सप्रेस’ के प्रथम संस्करण का विमोचन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह की ओर से प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने सफारी एक्सप्रेस के इस संस्करण में इटावा सफारी पार्क में बीते तीन माह के दौरान संपन्न विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई है। यह ‘‘सफारी एक्सप्रेस’’ नामक न्यूज लेटर ऑनलाइन भी इटावा सफारी पार्क के ऑफिसियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। संवाद