{"_id":"5905bcdf4f1c1b915e4411b5","slug":"ayush-yadav-mother-refuse-to-take-cheque","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन की मां ने 25 लाख का चैक लेने से किया इंकार, मंत्री ने पकड़े पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन की मां ने 25 लाख का चैक लेने से किया इंकार, मंत्री ने पकड़े पैर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 02 May 2017 05:21 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना आयुष की मां को चेक पकड़ाते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के कुपवाडा में आतंकी हमले में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव के परिजनों को राज्य सरकार ने आर्थिक मदद दी है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने शहीद के परिजनों को 25 लाख रुपए का चेक दिया। पहले शहीद की मां ने चेक लेने से मना कर दिया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने शहीद की मां के पैर पकड़ लिए...
विज्ञापन
योगी के मंत्री सतीश महाना
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कैबिनेट मंत्री ने शहीद की मां के पैर छू कर खुद के उनके बेटे जैसा बताया.जिसके बाद शहीद के परिवार ने मदद स्वीकार की। जिला प्रशासन की ओर से भी शहीद के परिजनों को पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जानी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों के लिए तीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना नें शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार के उनके साथ होने का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीद के परिजनों के लिए तीस लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना नें शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाया और राज्य सरकार के उनके साथ होने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
योगी के मंत्री सतीश महाना शहीद कैप्टन आयुष के घर उनके परिजनों के साथ
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सतीश महाना ने कहा कि आयुष यादव का शहीद होना अपूर्णीय छति है जिसकी भरपाई नही की जा सकती। उन्होंने कहा सरकार की ओर से शहीद को सम्मान दिए जाने के बतौर यह राशी उनके परिजनों की दी गई है। सरकार को आयुष पर गर्व है। इस दौरान बीजेपी सांसद देवेन्द्र सिंह भोले और एमएलसी अरुण पाठक भी मौजूद रहे।