{"_id":"67880d67af11f2656f039c46","slug":"auto-overturns-on-mughal-road-woman-dies-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-121688-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मुगल रोड पर ऑटो पलटा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मुगल रोड पर ऑटो पलटा, महिला की मौत
Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरा (कानपुर देहात)। राजपुर से सवारियां लेकर सिकंदरा की ओर आ रहा एक ऑटो बेकाबू होकर मुगल रोड पर निन्हौरा के पास पलट गया। हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस सीएचसी लेकर पहुंची। वहां एक महिला की मौत हो गई।
राजपुर थाना क्षेत्र के अफसरिया निवासी राजू ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब वह मां पुष्पा देवी (50) को लेकर मामा के घर ककरइया इटावा जाने के लिए निकला था। राजपुर से वह सिकंदरा के लिए वह एक ऑटो में बैठा। मुगलरोड पर निन्हौरा के पास पहुंचने पर तेज रफ्तार में चल रहा ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में राजू, उसकी मां पुष्पा देवी व राजपुर निवासी उर्मिला कटियार (60) पत्नी प्रमोद कटियार घायल हो गईं। ऑटो पलटते ही चालक मौके से भाग निकला।
मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। यहां पर डॉक्टर ने पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजू व उर्मिला को मामूली चोटें आने पर छुट्टी कर दी। इधर हादसे में पत्नी की मौत पर पति रामकिशोर अस्पताल जा पहुंचे। पत्नी को देख वह बिलखते रहे। रामकिशोर ने बताया कि पत्नी बीमार साले को देखने जा रही थी। उसके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सिकंदरा थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद ऑटो चालक फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।