फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Young man shot dead in a dispute over gambling, angry people created a ruckus

Auraiya: जुआ को लेकर हुए विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा

Fri, 01 Nov 2024 01:26 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 01 Nov 2024 01:26 AM IST
सार

औरैया जिले में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों की भीड़ हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गई।

विज्ञापन
Auraiya: Young man shot dead in a dispute over gambling, angry people created a ruckus
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर में गुरुवार देर रात लगे एक फड़ पर जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच हार जीत को लेकर आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। तभी एक पक्ष से युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के सुधीर दोहरे ( 38) के सीने में गोली लग गई। इससे पहले कि वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते सुधीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही सीओ महेंद्र कुमार व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच घटनास्थल पर गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लेने का प्रयास किया। इस पर मौजूद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोग हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़ गए हैं। जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्र भी मौके पर पहुंच गए। वहीं एसपी अभिजित आर शंकर ने घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। फिलहाल आक्रोशित लोगों को समझने का पुलिस प्रयास कर रही है। उधर सूत्रों की माने तो गोली मारने वाला पाल बिरादरी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed