फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: young man returning after offering Kavad died in a road accident, one injured

Auraiya: कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Mon, 19 Aug 2024 07:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 19 Aug 2024 07:01 PM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में कांवड़ चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में जान चली गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Auraiya: young man returning after offering Kavad died in a road accident, one injured
रंजीत की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में सहायल क्षेत्र के करचला निवासी व्यक्ति की कांवड़ चढ़ाकर लौटते समय बाबा कुआं शिवली के पास वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। करचला निवासी निवासी रंजीत ( 36 ) पुत्र श्री कृष्ण जो की लोडर गाड़ी से रविवार को अन्य लोगों के साथ कावड़ चढ़ा कर खेरेश्वर मंदिर कानपुर से लौट रहा था। जहां बीच रास्ते में बाबा कुंआ शिवली के समीप एक चाय नाश्ता की दुकान के सामने लोडर खड़ा करके सभी लोग दुकान पर चाय-नाश्ता करने लगे थे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संजय ने बताया कि इसी बीच रंजीत व शिवम सड़क पार कर रहे थे। कि तभी दोनों तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। इस घटना में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


भाई संजय ने बताया कि तीन भाइयों में रंजीत दूसरे नंबर का था, पशु पालन का काम करता था। परिवार में रंजीत की पत्नी प्रियंका, पुत्र व पुत्री है। प्रधान ने बताया कि उसका भाई हर साल कांवड़ लेकर खेरेश्वर मंदिर जाता था। इस साल भी वह कांवड़ लेकर गया था। जहां वापस आते समय हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed