फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya young man fell into Ramganga Canal after suffering epileptic seizure his body recovered after 12 hour

औरैया: रामगंगा नहर में गिरा था युवक, टहलते समय आया था मिर्गी का दौरा,12 घंटे के सर्च अभियान के बाद मिला शव

Sun, 13 Sep 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 13 Sep 2026 10:06 AM IST
सार

Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर किनारे टहलते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से युवक नहर में डूब गया। 12 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद रविवार सुबह पीएसी और पुलिस टीम ने शव को बरामद किया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए चिचोली भेज दिया।

विज्ञापन
Auraiya young man fell into Ramganga Canal after suffering epileptic seizure his body recovered after 12 hour
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा नहर में डूबे अलीपुर निवासी आस्तू (25) पुत्र कृष्ण कुमार सविता का शव रविवार सुबह सर्च अभियान के दौरान बरामद कर लिया गया। शनिवार शाम नहर किनारे टहलते समय अचानक मिर्गी का दौरा पड़ने से आशुतोष नहर में गिर गया था। इसके बाद से ही पुलिस और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे।

विज्ञापन

रविवार सुबह करीब पांच बजे 43वीं पीएसी एटा के हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और नहर में सर्च अभियान शुरू किया। करीब साढ़े सात बजे टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया। शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन





परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इससे पहले शनिवार रात पुलिस, फायर ब्रिगेड, गोताखोरों और ग्रामीणों ने देर रात तक नहर में युवक की तलाश की थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण अभियान में दिक्कतें आई थीं। परिजनों के अनुसार आशुतोष की कमलपुर नहर के पास कटिंग की दुकान थी। उसकी मां का नाम रजनी देवी है। वह परिवार में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed